NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

CEIR टेक्नीक से मुंबई पुलिस ने खोजे गुम हुए 500 मोबाइल

CEIR टेक्नीक से मुंबई पुलिस ने खोजे गुम हुए 500 मोबाइल

मुंबई पुलिस ने उन्नत औद्योगिकी तकनीक से ढूंढ निकाले 500 फोन

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December 02, 2025, 10:47 AM

कल 200 और आज 300 फोन को मालिकों को सौंपा जाएगा

CEIR टेक्नीक से मुंबई पुलिस ने खोजे गुम हुए 500 मोबाइल

Mumbai police found 500 lost mobile phones using CEIR technique

मुंबई : मुंबई पुलिस ने उन्नत औद्योगिकी तकनीक का इस्तमाल कर देशभर से चोरी हुए फोन हासिल करने के लिए विशेष टीम स्थापित की थी CEIR सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्ट्रेशन (सी.ई.आई.आर.) पोर्टल और अन्य संसाधनों का लाभ उठाते हुए विशेष टीमों ने चोरी हुए फ़ोनों को सफलतापूर्वक तलाश कर जब्त किया।  इन टीमों में एक अधिकारी और 2 कॉन्स्टेबल शामिल थे। झोन 4 के टीम ने इस मिशन की अवधी मात्र 10 दिन के भितर 200 फोन का पता लगाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। CEIR से  इसे डीसीपी आर रागसुधा के मार्गदर्शन के तहत पूरा किया। माटुंगा, सायन,अँटोप हील, वडाला,भोईवाडा, कालाचौकी, और आर के मार्ग के पुलिस स्टेशन की गठित टीम ने उन्नत उपकरणों का लाभ उठाकर यह फोन 1 जनवरी नए साल के अवसर पर लौटा दिए।

यह खबर भी पढ़ें

आज महाराष्ट्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई मुद्दों पर होगा फैसला

महाराष्ट्र में एआई टेक्नीक से हटेंगे 15 साल पुराने वाहन, बाइक टैक्सी, मैक्सी कैब शुरू होगी

घाटकोपर पुलिस आज सौंपेगी 300 मोबाइल

CEIR टेक्नीक से मुंबई पुलिस ने खोजे गुम हुए 500 मोबाइल

CEIR टेक्नीक से व्यापक प्रयास के इस बीच घाटकोपर पुलिस ने मुंबई और गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से 37.73 लाख मूल्य के 300 फोन को ट्रैक करने के लिए लगातार फॉलो अप का उपयोग किया यह बरामद फोन गुरुवार 2 जनवरी को पाटीदार हॉल घाटकोपर में सौंपे जाएंगे। नए साल में मालिकों को पुराने फोन मिलाने से मुंबई पुलिस पर लोगों का भरवासा फिर से कायम होने के आसार है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *