By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 02, 2025, 08:02 PM
राज्य मंत्रीमंडल का महत्वपूर्ण फैसला
इसका प्रारूप तय करने के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने एक समिति नियुक्त की है

Maharashtra will have a unique ID like Aadhaar
मुंबई : आधार कार्ड भारत के हर नागरिक की पहचान बन गया है। लेकिन अब हर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए आधार कार्ड की तरह एक यूनिक आईडी बनाने का आज फैसला लिया गया।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य मंत्री शामिल हुए।
इसका फायदा सही लाभार्थी को होगा
कई विभाग एक ही स्तर पर एक ही प्रकार के कई विकास कार्य करते हैं इसकी वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। चूँकि, आधार संख्या के कारण कई फर्जी लाभार्थियों और समान नामों को बाहर कर दिया गया है, इस निर्णय से समान विकास कार्यों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव दिया कि विकास कार्यों की उचित योजना बनाने और समन्वय के लिए प्रत्येक बुनियादी ढांचा परियोजना की एक विशिष्ट आईडी होनी चाहिए तो किस क्षेत्र में कौन सा काम करने की योजना है और कहां, किस प्रोजेक्ट की जरूरत है, यह सब एक डैशबोर्ड पर एक साथ उपलब्ध होगा। इसलिए यह समझना आसान होगा कि किस प्रोजेक्ट की कहां जरूरत है।
यह खबर भी पढ़ें
CEIR टेक्नीक से मुंबई पुलिस ने खोजे गुम हुए 500 मोबाइल
चंद्रशेखर आजाद परभणी दौरे पर सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से मिलने पहुंचे
कई सरकारी पोर्टल पर लाभार्थी की जानकारी होगी साझा

यूनिक आईडी तथा धन एवं जनशक्ति के समुचित उपयोग से संतुलित विकास किया जा सकता है। यह जानकारी पी.एम.गति शक्ति पोर्टल, ग्राम विकास पोर्टल, महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (एम.आर.एस.ए.सी.) आदि के साथ एकीकृत किया जाएगा।
इसका प्रारूप तय करने के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने एक समिति नियुक्त की है। इसमें योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देवड़ा, प्रधान सचिव (व्यय) सौरभ विजय, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डावले, नासिक के संभागीय आयुक्त प्रवीण गेदाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने समिति को अपनी रिपोर्ट शीघ्र कैबिनेट को सौंपने का निर्देश दिया।











Leave a Reply