NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- Prashant Kishore

बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- Prashant Kishore

बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- पीके का आरोप

By PATANA BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December 03 , 2025, 03:26 PM

पप्पू यादव ने भी प्रशांत किशोर की बात पर सहमति जताई, कहा- भ्रष्ट पदाधिकारी और कुछ नेता का गठजोर है जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं

बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- प्रशांत किशोर

Government jobs sold in Bihar for Rs 2-2 crore – Prashant Kishore

पटना। प्रशांत किशोर ने बीपीएससी ( बिहार लोक सेवा आयोग) और नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीपीएससी के माध्यम से तीस लाख से लेकर दो करोड़ तक में सरकारी नौकरी बेची गई है।

बीपीएससी की अधिकांश सीटों का सौदा हो चुका है। यही कारण है कि बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा रद्द नहीं करने और री एग्जाम नहीं कराने पर अड़ा हुआ है। निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी प्रशांत किशोर (pk)की बात पर सहमति जताते हुए कहा है कि शिक्षा माफिया, भ्रष्ट पदाधिकारी और कुछ नेताओं का गठजोड है जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पीके ने दावा किया कि मांगों को पूरा किए जाने तक उनका अनशन चलता रहेगा।

बिहार में पीके का अमारण अनशन जारी

बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- प्रशांत किशोर

पटना गांधी मैदान में प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ गुरुवार से उनका आमरणन अनशन जारी है। सुबह से कई जिलों से छात्र उनके समर्थन में गांधी मैदान पहुंच रहे है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बच्चा बच्चा कह रहा है कि एक एक सीट की सौदेबाजी हो रही है। कुछ अधिकारी, बीपीएससी के दलाल और कुछ नेता मिलकर यह काम कर रहे हैं। एक पद के लिए तीस लाख से दो करोड़ का रेट चल रहा है। इसमें शिक्षा माफिया का बड़ा रोल है। यह बात सबको मालूम है तो नीतीश कुमार को नहीं मालूम है क्या। बिना मतलब एग्जाम का ढोंग रचा रहे हैं और छात्रों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

Prashant Kishor: अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नितीश को अहंकारी सरकार कहा

पीके ने कहा नीतीश का नया नारा-भर भर के रुपए लाओ, नौकरी ले जाओ

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक बार अभियान चलाया था कि डिग्री लाओ, नौकरी पाओ। अब उनका नारा बदल गया है कि भर भर के रुपए लाओ, नौकरी ले जाओ। प्रशांत किशोर ने पहले भी यह बयान दिया था कि आधे से अधिक सीटों पर डील फाइनल हो चुका है। इसी वजह से आयोग री एग्जाम लेने को तैयार नहीं है।

मांगे नहीं मानी तो पूरे बिहार में होगा आंदोलन

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। उनका कहना है कि बीपीएसपी परीक्षा को कैंसल किया जाए। अन्यथा यह आंदोलन पूरे बिहार में होगा। प्रशांत किशोर गांधी मैदान में जहां पर आमरण अनशन कर रहे हैं वहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ एकत्रित है। और लगातार बढ़ती जा रही है।  ये सभी लोग बिहार सरकार और बीपीएससी के विरोध में नारेबाजी कर रहे है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *