By रवि आर्य , Newsfirst24.in
Published: December 03, 2025, 08:07 PM
भक्ति का दिखा अनोखा नज़ारा , 108 जोड़ों ने की महाआरती*
गोंदिया। हिंदू धर्म शास्त्रों में महाकाल की आराधना सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। विनाशकारी प्रभावों को शांत व नियंत्रित कर , सकारात्मक प्रभावों की वृद्धि हेतु महाकाल मंगलनाथ की महाआरती की जाती है। गोंदिया शहर के स्थानीय रेलवे तालाब टेकरी परिसर में 22 फीट ऊंची श्री महाकाल की मूर्ति विराजित है।

इस महाकाल के मंदिर में महा आरती का आयोजन बुधवार 1 जनवरी की पूर्व संध्या पर जय श्री महाकाल सेवा संस्थान एवं जय श्री महाकाल महिला सेवा समिति की ओर से संस्थापक लोकेश ( कल्लू ) यादव के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर प्रतिमा , नंदी , शिवलिंग , घाट वाले हनुमान मंदिर में यज्ञ, संस्कार, हवन पूजन पश्चात 108 जोड़ों ने आरती और दीप सजाकर महा आरती उतारी , इस अवसर पर जिला किन्नर समाज के अध्यक्ष निशा मौसी और उनके शिष्यों ने भी कार्यक्रम में पधारे साथ ही शहर के गणमान्यों ने भी महा आरती में हिस्सा लिया।
आरती की थाली और जगमगाते दीप

आरती की थाली और जगमगाते दीपों के मनमोहक दृश्य को देखने हेतु हजारों की संख्या में नगर वासी भी उपस्थित रहे।
मंत्रोचार का गुणगान कर भक्ति भाव में लीन हुए 108 श्रद्धालु जोड़ों ने सपत्नीक सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते महाआरती का लाभ उठाया। पूजन विधि विधान से पंडित संदीप कुमार पांडे द्वारा कराई गई।
हर कोई भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत नज़र आया
भक्त अपने नए साल की शुरुआत देवालयों में देव आराधना से करते हैं ।
नया साल मंगलमय हो सुख शांति समृद्धि बनी रहे तदहेतु प्रार्थना करने के लिए विधि विधान अभिषेक पूजन में 108 जोड़ों ने हिस्सा लेकर महाआरती उतारी तथा नव वर्ष की मंगल कामना की।
यह खबर भी पढ़ें
आज का राशिफल: उपाय,शुभ,अशुभ समय
इस दौरान ” भक्ति जागरण ” का आयोजन भी किया गया

बम बम भोले , हर हर महादेव के जयकारे भक्तों द्वारा लगाए गए तथा धार्मिक शिव गीतों और डीजे की धुनों पर भस्म आरती , शिव तांडव और अन्य भजनों के माध्यम से माहौल बनाया गया।
इस अवसर पर महाकाल की महा आरती में उपस्थित हजारों अनुयायियों ने पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर महाप्रसाद का लाभ उठाया। आयोजन के सफलतार्थ जय श्री महाकाल महिला सेवा समिति की अध्यक्ष स्वाति लोकेश यादव और उनकी टीम ने अथक प्रयास किया।











Leave a Reply