- ग्रामीणों की मदद से तस्करों न किया वनविभाग की टीम पर हमला
- अवैध लकड़ी के भंडारण की पूर्व सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी की
- स्थानीय लोगों की मदद से वन कर्मियों पर पथराव कर दिया
By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: December 05, 2025, 10:33 PM
तेलंगाना। तेलंगाना में “पुष्पा” फिल्म की तर्ज पर वनों से अवैध लकड़ी तस्करी करने वाली गैंग ने वनविभाग की टीम पर हमला कर दिया। लकड़ी बचाने के क्रम में तस्करों ने स्थानीय लोगों की मदद से वन कर्मियों पर पथराव कर दिया. उन्होंने वनकर्मियों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. हमलों में बीट अधिकारी जाधव नौशीलाल घायल हो गये. दो सरकारी वाहनों को नष्ट कर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.
लाखों रुपए की लकड़ी जब्त की गई

आदिलाबाद जिले के इचोडा मंडल के केशवपट्टनम गांव में तनाव है. अवैध लकड़ी के भंडारण की पूर्व सूचना पर वनविभाग ने छापेमारी की। लाखों रुपए की लकड़ी जब्त की गई। लकड़ी बचाने के क्रम में तस्करों ने स्थानीय लोगों की मदद से वन कर्मियों पर पथराव कर दिया. उन्होंने वनकर्मियों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. हमलों में बीट अधिकारी जाधव नौशीलाल घायल हो गये. दो सरकारी वाहनों को नष्ट कर दिया गया.
वनकर्मियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने गांव में घेराबंदी की
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आदिलाबाद एसपी के आदेश पर, वनविभाग के कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने वाली इच्छोदा पुलिस ने गांव में घेराबंदी की। दस लाख रुपये की अवैध लकड़ी मिली। वनविभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि लकड़ी तस्करों का साथ देने पर कड़ी कार्रवाई होगी.
यह खबर भी पढ़ें
ब्राम्हण परिवार को परोसी वेज बिरयानी में निकले नॉनवेज के टुकड़े
जंगल सफारी में बाघ और शावकों का रास्ता रोका, ड्राइवर और गाइड पर कार्रवाई, देखें वीडियो
महाकुंभ 2025 पर आतंकी साजिश का अलर्ट, गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा
वन कर्मियों पर हमला करने वालों को हिरासत में ले रही है
पुलिस वन कर्मियों पर हमला करने वालों को हिरासत में ले रही है. वन विभाग बनाम लकड़ी तस्करों में तब्दील हुए केसवा पटनम मामले में घायल हुए बीट अधिकारी जाधव नौशीलाल को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि अगर लकड़ी तस्करों के समर्थन में खड़े हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.















Leave a Reply