NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Mukesh Chandrakar updates: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा तड़पा-तड़पाकर मारा था माफियाओं ने

Mukesh Chandrakar updates: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा तड़पा-तड़पाकर मारा था माफियाओं ने
  •  पीएम रिपोर्ट में सिर, पसली और गर्दन टूटी मिली
  • जब पुलिस पर दबाव बना तब जाकर मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ

By Chhattisgarh BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December 06, 2025, 002:47 PM

Mukesh Chandrakar updates: Main accused arrested, PM report reveals that he was killed by mafia after torturing him

Mukesh Chandrakar updates: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा तड़पा-तड़पाकर मारा था माफियाओं ने

Mukesh Chandrakar Murder Case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्रकार 120 करोड़ के सड़क घोटाले को उजागर करने के बाद माफियाओं ने बेरहमी से मुकेश की हत्या कर दी थी। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर  को एसआईटी ने हैरदाबाद से हिरासत में लिया है। इसके पहले अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं मुकेश की पीएम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं। इस हत्याकांड से जुड़े कई अपडेट सोमवार को समाने आए हैं, उन्हें सिलसिलेबार तरीके से दे रहे हें।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बीजापुर लेकर पहुंची पुलिस

मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार हो गया है। आरोपी को एसआईटी ने हैरदाबाद से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे लेकर बीजापुर पहुंची है। यहां सुरेश चंद्राकर से पुलिस पूछताछ करेगी।

तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार

Mukesh Chandrakar updates: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा तड़पा-तड़पाकर मारा था माफियाओं ने

मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार था। एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुकेश पर रॉड से किया गया था हमला

बस्तर आईजी के अनुसार एक जनवरी को रात लगभग आठ बजे मुकेश और रितेश के बीच फोन में बात हुई थी। इसके बाद दोनों चट्टान पारा स्थित बाड़ा में मिले। यहां सड़क मामले को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस बीच महेंद्र रामटेके ने मुकेश पर रॉड से पीछे से हमला कर दिया फिर लगातार हमला किया। 20 मिनट में ही मुकेश की मौत हो गई थी। घटना के बाद रितेश चंद्राकर रायपुर होते हुए दिल्ली भाग गया। रायपुर लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट से रितेश को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आज ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पीएम रिपोर्ट में सिर में पसलियां और गर्दन टूटी मिली थी

मुकेश की पीएम  रिपोर्ट में खुलासे में बताया जा रहा है कि दरिदों ने मुकेश चंद्राकर पर कई वार किए जिससे उनके सिर में फ्रैक्चर हुआ, पसलियां और गर्दन टूट गईं। इतना ही नहीं कातिलों ने उनके लीवर के कई टुकड़े भी कर डाले। यह हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि सुनने वाले हर व्यक्ति की रूह कांप उठी। इतना ही नहीं, उनके लीवर को भी काटकर कई टुकड़े कर दिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस क्रूर हत्या के खौफनाक पहलुओं को उजागर किया है।

यह खबर भी पढ़ें

 इसलिए की गई थी छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या

डॉक्टर भी रिपोर्ट देखकर थर्रा गए

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश चंद्रकार के सिर पर 15 चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा, उनके लीवर के चार टुकड़े हो चुके थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उनकी गर्दन और पांच पसलियां पूरी तरह टूट गई थीं। इस तरह की क्रूरता ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों भी थर्रा गए।

यह खबर भी पढ़ें

पुष्पा की तर्ज पर लकड़ी पकड़ने गए वनविभाग के स्टॉफ पर हमला, पत्थरबाजी, गाड़ियां तोड़ी, देखे वीडियो

जंगल सफारी में बाघ और शावकों का रास्ता रोका, ड्राइवर और गाइड पर कार्रवाई, देखें वीडियो

हत्या की वजह

25 दिसंबर को मुकेश चंद्रकार ने सड़क निर्माण में हुए 120 करोड़ के घोटाले की खबर प्रकाशित की थी। यह सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार सुरेश चंद्रकार से जुड़ा था। इसी खबर की वजह से उनकी हत्या की गई।

पत्रकार ही नहीं, आम लोगों में भी आक्रोश

इस घटना ने न केवल पत्रकारिता जगत को हिलाकर रख दिया है, बल्कि समाज में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *