NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

HMPV वायरस के भारत में 3 केस, महाराष्ट्र में अलर्ट जारी

3 cases of HMPV virus in India, alert issued in Maharashtra

By Pawan Marathe, Newsfirst24.in

Published: December 06, 2025, 04:27 PM

3 cases of HMPV virus in India, alert issued in Maharashtra

महाराष्ट्र, ब्यूरो।  HMPV  वायरस के भारत में अब तक तीन मरीजों के मिलने की पुष्टी हो चुकी है। कर्नाटक में 8 और 3 महीने के बच्चे सहित गुजरात में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव निकला है। यह कोरोना की शुरुआती लहर जैसी स्थिति है। इसको लेकर महराष्ट्र के स्वाथ्य विभाग में अलर्ट जारी किया है।

 सिव्हिल सर्जन डॉ. दत्ता डेगावकर ने बताया कि हाल ही में  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है और निर्देशों का पालन करने को भी कहा है गया है।  लोगों से अपील की है कि वे HMPV वायरस से डरें नहीं बल्कि सावधान रहे। 

फिलहाल महाराष्ट्र में कोई मरीज नहीं मिला है

सर्दी, बुखार, खांHMPV वायरस के भारत में 3 केस, महाराष्ट्र में अलर्ट जारीसी इस वायरस के लक्षण हैं और इस वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं, छींकते समय मुंह को रूमाल से ढकें तो इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है, सिव्हिल सर्जन ने बताया. देगावकर ने लोगों से यह भी अपील की है कि अगर महाराष्ट्र में इस वायरस का कोई मामला नहीं मिला है लक्षण दिखाई दिये तो इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में जाएं।

सोमवार को भारत में मिले HMPV के मरीज

चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV का भारत में तीसरा केस मिला है। अहमदाबाद में सोमवार को 2 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का संक्रमण मिला। इससे पहले, सोमवार सुबह कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस मिला था। दोनों बच्चों की जांच बेंगलुरु के एक अस्पताल में की गई थी।

फ्लू जैसी बीमारियों की जांच के लिए सिस्टम मौजूद

HMPV वायरस के भारत में 3 केस, महाराष्ट्र में अलर्ट जारी

फ्लू जैसी बीमारियों की जांच के लिए सिस्टम मौजूद सरकार ने कहा कि भारत में ICMR और IDSP के जरिए इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और इन्फ्लूएंजा के लिए गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम मौजूद है।

दोनों एजेंसियों के आंकड़ों से पता चलता है कि ILI और SARI मामलों में कोई असामान्य बढ़त नहीं हुई है। हालांकि यह भी कहा गया कि एहतियात के तौर पर ICMR, HMPV की टेस्टिंग करने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा। साथ ही पूरे साल HMPV के मामलों पर नजर रखेगा।

यह खबर भी पढ़ें

पुष्पा की तर्ज पर लकड़ी पकड़ने गए वनविभाग के स्टॉफ पर हमला, पत्थरबाजी, गाड़ियां तोड़ी, देखे वीडियो

Mukesh Chandrakar updates: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा तड़पा-तड़पाकर मारा था माफियाओं ने

  क्या है HMPV वायरस

HMPV वायरस के कारण आमतौर पर खांसी, गले में खराश, नाक बहना और हल्का बुखार जैसे लक्षण होते हैं। हालांकि, यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

भारत सरकार चीन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

पांच देशों में फैल चुका है  HMPV वायरस

पांच साल पहले चीन से निकले कोरोना (Covid-19) नामक एक वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचाई, लाखों लोगों की मौत हुई। दुनिया ने पहली बार लॉकडाउन देखा। हर कोई घरों में कैद हो गया। एक बार फिर दुनिया पर वैसा ही संकट मंडरा रहा है। चीन से आया HMPV वायरस (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) कोरोना वायरस की तरह दुनिया में फैल रहा है। चीन में इसके मामले रफ्तार भर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में आपातकाल भी लग चुका है। हालांकि सरकार और डबल्यूएचओ ने इस पर चुप्पी साधी हुई है। कोरोना की तरह यह वायरस भी चीन से फैलकर कुछ ही महीनों में 5 देशों तक फैल चुका है।

यह खबर भी पढ़ें

जंगल सफारी में बाघ और शावकों का रास्ता रोका, ड्राइवर और गाइड पर कार्रवाई, देखें वीडियो

महाकुंभ 2025 पर आतंकी साजिश का अलर्ट, गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा

मिसाल: महिला ने बच्चे के खाते में जमा लाडली बहन योजना का पैसा लौटाया

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *