HMPV वायरस के लिए महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य निर्देश जारी
By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 07 , 2025, 02:30 PM
HMPV cases increase in the country, 2 new patients found in Nagpur, number reaches 7 so far

मुंबई/ नागपुर। देश में HMPV के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, महाराष्ट्र में नागपुर के 2 मरीज सामने आए। इस तरह देश में अब तक 7 मामले सामने आ चुके हैं। कल तक महाराष्ट्र में जहां एक भी मरीज नहीं था, मंगलवार को मरीजों के मिलने का सिलिसिला शुरू हो गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग सहित केंद्र भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बेंगलुरु,नागपुर और तमिलनाडु में दो-दो और अहमदाबाद में एक मामला दर्ज किया गया है.
देवेंद्र फडणवीस ने की थी लोगों से अपील
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जनता से अपील की थी कि वह HMPV वायरस को लेकर घबराएं नहीं. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वायरस नया नहीं है, यह पहले भी सामने आ चुका है और अब एक बार फिर यह अपना प्रभाव दिखा रहा है. इस संबंध में जल्द ही नियमों की घोषणा की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और मीडिया से अपील की कि वह केवल आधिकारिक जानकारी ही प्रसारित करें.
नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं, हम केंद्र से मिलकर आकलन कर रहे हैं- फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि HMPV से नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस पर विस्तृत सलाह जारी करेगा। यह नया वायरस नहीं है, यह पहले भी था और अब फिर से सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस HMPV वायरस के बारे में फिर से दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी मिलकर इसे आकलन कर रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा सर्दी में यह वायरस ज्यादा फैलता है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा था कि HMPV वायरस नया नहीं है और इसके बारे में कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह वायरस 2001 में पहली बार पहचाना गया था और तब से यह पूरी दुनिया में फैल रहा है. उन्होंने बताया कि HMPV वायरस श्वसन के माध्यम से हवा के द्वारा फैलता है और यह सभी आयु समूहों के लोगों को प्रभावित कर सकता है. विशेष रूप से सर्दी और बसंत ऋतु में इसका प्रसार ज्यादा देखा जाता है.
केंद्र स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि हाल के दिनों में चीन में HMPV के मामलों में वृद्धि की खबरें आई हैं. इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी इस पर ध्यान दे रहा है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट साझा करेगा. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में किसी सामान्य श्वसन वायरल संक्रमणों में कोई विशेष वृद्धि नहीं देखी गई है.
महाराष्ट्र सरकार ने भी गंभीरता से लेते हुए आज अपने स्वास्थ्य विभाग के निर्देश जारी किए
महाराष्ट्र सरकार ने भी गंभीरता से लेते हुए आज अपने स्वास्थ्य विभाग के निर्देश जारी किए है इसमें लोगों को सावधानता बरतने का कहा गया है। सरकार की और से अपील करते हुए लोग मास्क पहने समय पर अपने हाथ धोएं किसी भी प्रकार की संदिग्ध चीज को हाथ में लगाए ऐसे निर्देश जारी किए हैं। साथ ही क्वारंटाइन ( गृहबंदी ) जैसा कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है।
WHO के साथ वायरस की सूची को किया जा रहा है साझा
यह HMPV वायरस बुखार, सांस में तकलीफ, खासी, और सर्दी जैसे संक्रमण से पैदा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरस 2021 में अमेरिका में पहली बार पाया गया था लेकिन इसका अस्तित्व 1958 से होने की संभावना भी जताई जा रही है। इस साल की शुरू में चीन को प्रभावित करने वाला वायरस ने भारत के कर्नाटक और गुजरात में भी दो बच्चों को अपनी लपेट में लिया है इससे इसकी भारत में आक्रमण की पुष्टि भी की जा रही है। फिलहाल कई सारे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस फिलहाल ज्यादा खतरनाक नहीं है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय आरोग्य संगठन WHO से इसके दिन की सूची को भी साझा किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
पुष्पा की तर्ज पर लकड़ी पकड़ने गए वनविभाग के स्टॉफ पर हमला, पत्थरबाजी, गाड़ियां तोड़ी, देखे वीडियो
जंगल सफारी में बाघ और शावकों का रास्ता रोका, ड्राइवर और गाइड पर कार्रवाई, देखें वीडियो
फिलहाल लॉकडाउन और क्वारंटाइन जैसे विकल्प को नकारा
चीन से पहले आए करोना वायरस ने भारत में भी तबाही मचाई थी भारत में भी करोना वायरस के तीन दौर में स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र को काफी प्रभावित किया था। साथ ही लॉकडाउन जैसी प्रबंधन को भी लागू करना अनिवार्य हुआ था लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिलहाल मौजूदा स्थिति में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन और गृहबंदी की आवश्यकता को नकारा है। बतौर तैयारी के तौर पर सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन से लैस होने का आदेश भी दिया गया है साथी सरकार के स्वास्थ विभाग के डॉक्टर और स्वस्थ सेवकों को बड़े पैमाने पर अलर्ट किया है।











Leave a Reply