NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को स्पष्टता देनी चाहिए -बच्चू कडू

कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को स्पष्टता देनी चाहिए -बच्चू कडू

पुलिस किसानों को परेशान कर रही है, बच्चू कडू का आरोप

By durvas rokade, Newsfirst24.in

Published: December 07, 2025, 02:57 PM

कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को स्पष्टता देनी चाहिए -बच्चू कडू

अमरावती। धनगर चरवाहों की विभिन्न मांगों, किसानों की कर्जमाफी और खेत मजदूरों के अधिकारों के लिए प्रहार संघटना के अध्यक्ष बच्चू कडू आक्रामक हो गए हैं। अमरावती के गाडगेबाबा मैदान से विभागीय आयुक्त कार्यालय तक मोर्चा निकालने की तैयारी की जा रही है। इस मोर्चे में बकरियां, भेड़ें और घोड़े भी शामिल हुए हैं।

बच्चू कडू का आरोप:कार्यकर्ताओं और किसानों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है

इस मोर्चे के चलते बच्चू कडू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं और किसानों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। पुलिस को आंदोलन में बाधा नहीं डालनी चाहिए।”

यह खबर भी पढ़ें

HMPV के मरीज देश में बढ़ें, नागपुर में 2 नए मरीज मिले, अब तक 7 पहुंची संख्या

Mukesh Chandrakar updates: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा तड़पा-तड़पाकर मारा था माफियाओं ने

पुष्पा की तर्ज पर लकड़ी पकड़ने गए वनविभाग के स्टॉफ पर हमला, पत्थरबाजी, गाड़ियां तोड़ी, देखे वीडियो

मुख्यमंत्री पर निशाना

कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को स्पष्टता देनी चाहिए -बच्चू कडू

बच्चू कडू ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने कर्जमाफी की बात की है, लेकिन इसे लेकर स्पष्टता नहीं दी। किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन राज्य और केंद्र की हिंदुत्ववादी सरकार इस मुद्दे पर चुप है।” उन्होंने पुलिस और सरकार से अपील की कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *