By दुर्वास रोकडे, Newsfirst24.in
Published: December 07, 2025, 04:25 PM

अमरावती। चांदूर रेलवे से अमरावती की ओर तेल लेकर जा रहे ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से मंगलवार 7 जनवरी को सुबह 11 बजे के करीब एसआरपीएफ कैंप के पास बड़ा हादसा हो गया। ट्रक नंबर GJ 12 AZ 7003 का नियंत्रण बिगड़ने के कारण वह सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस हादसे में हजारों लीटर तेल बह गया।
केबिन में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही अमरावती नगर निगम की दमकल टीम, स्थानीय पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अथक प्रयासों के बाद ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ड्राइवर गंभीर रूप से घायल:

हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसके पैर में गंभीर चोट आई है। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह खबर भी पढ़ें
कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को स्पष्टता देनी चाहिए -बच्चू कडू
HMPV के मरीज देश में बढ़ें, नागपुर में 2 नए मरीज मिले, अब तक 7 पहुंची संख्या
पुष्पा की तर्ज पर लकड़ी पकड़ने गए वनविभाग के स्टॉफ पर हमला, पत्थरबाजी, गाड़ियां तोड़ी, देखे वीडियो
बड़ा हादसा टला:
ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक सड़क से फिसल गया। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रक को सड़क से नीचे उतार दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा इस दुर्घटना में बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में ट्रक पलटने के कारण हजारों लीटर तेल बह गया है। स्थानीय पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।











Leave a Reply