By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December
09 , 2025, 01:44 PM
First HMPV patient found in Mumbai, 10 patients in the country so far

मुंबई : पूरे देश में हर दिन HMPV के नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसी श्रृंखला में अब मुंबई में एक मरीज सामने आया है। इस तरह अब तक देश में 10 मरीज गुरुवार तक हो चुके हैं। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ठ की है।
6 साल का बच्चा HMPV से संक्रमित पाया गया है। गौरतलब है की नागपुर में 2 और देश में 8 मामले ऐसे कुल 10 मामले भारत में पाए गए हैं। पड़ोसी देश चीन में इसका कहर सामने आने से एशिया देश में भी इसका खतरा मंडरा रहा है। 6 साल के बच्चे को पुरी के हीरानंदानी हॉस्पिटल में सांस में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके ऑक्सीजन लेवल में काफी गिरावट देखने मिली थी अन्य जांच के बाद इसकी पुष्टि हो गई।
देश में अब तक 10 मामले सामने आए
HMPV के देशभर में अब तक कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। मुंबई और नागपुर में पहले ही कई संक्रमित मरीज मिले हैं। मुंबई में एक 6 महीने की बच्ची में यह संक्रमण पाया गया था। बच्ची को खांसी और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के कारण भर्ती किया गया था। वहीं, नागपुर में 13 साल की लड़की और 7 साल के लड़के को घर पर ही इलाज दिया गया।
कम उम्र के बच्चे ही पाए गए संक्रमित

1 जनवरी को संक्रमित पाए बच्चे की सभी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट मुंबई महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है लेकिन अभी तक मुंबई स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। 5 साल पहले चीन से आए करोना ने पूरे दुनिया में तबाही मचाई थी करीब 70 लाख लोगों को अपनी जान ग़वानी पड़ी थी।
इस बीमारी के लक्षण करोना से मिलते होने कारण अब इसके फैलने का डर सता रहा है। भारत में इसके आठ मामले सामने आए हैं और यह सभी कम उम्र के बच्चों में होने से चिंता और बढ़ गई है। राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क किया है।
जानें कहां कितने मामले आए सामने:
| राज्य | शहर | मामलों की संख्या | उम्र (साल में) | मरीज की स्थिति |
| उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 1 | 60 (महिला) | अस्पताल में भर्ती |
| महाराष्ट्र | मुंबई | 1 | 6 माह (बच्ची) | इलाज जारी |
| महाराष्ट्र | नागपुर | 2 | 7 (बच्चा), 13 (बच्ची) | घर पर इलाज |
| कर्नाटक | बेंगलुरु | 1 | 2 (बच्चा) | अस्पताल में भर्ती |
| तमिलनाडु | चेन्नई | 1 | 3 (बच्ची) | इलाज जारी |
| पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 1 | 5 (बच्चा) | इलाज जारी |
| गुजरात | अहमदाबाद | 1 | 8 (बच्ची) | अस्पताल में भर्ती |
| पंजाब | अमृतसर | 1 | 65 (बुजुर्ग महिला) | अस्पताल में भर्ती |
| गुजरात | सूरत | 1 | 4 (लड़का) |
यह खबर भी पढ़ें
तिरूपति वैकुंठ द्वार पर टोकन दर्शन जारी करने में हादसा: चार श्रद्धालुओं की मौत
नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
वधावन बंदरगाह होगा महाराष्ट्र का विकसित “चौथा शहर”
केन्द्र सरकार ने किया स्वास्थ्य विभाग को सतर्क
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा HMPV वायरस को लेकर पूरे देश के स्वास्थ्य विभाग को सतर्क किया गया है और सभी स्वास्थ कर्मी इस पर जमीनीस्तर पर निगरानी रखे हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से वायरस से निपटने के लिए पूरा सहयोग किया जाने वाला है।
WHO के साथ इसकी हर दिन की जानकारी को साझा किया जा रहा है। कई भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस पुराना है 2001 में पहली बार इसको पाया गया था लेकिन इसकी फैलने की रफ्तार तेज हो सकते हैं और यह सभी उम्र के लोगों संक्रमित कर सकता हैं। यह वायरस ठंड के मौसम में ज्यादातर पाया जाता है लेकिन जो व्यक्ति सेहतमंद हो उसमें यह बीमारी अपने आप ठीक भी हो सकते हैं।











Leave a Reply