शुक्र है इसमें कोई घायल नहीं हुआ
पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू
पूरे इलाके की घेराबंदी की गई

Delhi Blast News दीवाली के पहले ही दिल्ली में एक बड़ा धमाका हुआ है। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के यह ब्लास्ट हुआ। इस धमाके से स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास की दुकान और कार को नुकसान पहुंचा। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस, फोरेंसिक और बम निरोधक दल जांच के लिए पहुंच चुके हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
किसी बड़ी अनहोनी की आशंका
इस धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना सुबह 7:47 पर पुलिस को मिली। एक PCR कॉल के जरिए पता चला कि CRPF स्कूल के पास एक तेज धमाका हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
NSG कमांडो ने मोर्चा संभाला
NSG कमांडो ने भी घटना स्थल पर मोर्चा संभाल रखा है। एक चश्मदीद ने बताया, ब्लास्ट के बाद 200 -250 मीटर तक आसपास सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। बदबू बहुत आ रही थी। गाड़ियों के शीशे और दुकानों के नेम प्लेट तक टूट गए थे। काफी दूर तक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी थी।
फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची
धमाके से स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। धमाके की वजह से पास की एक दुकान के शीशे और वहां खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस की क्राइम टीम, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर धमाके की जांच कर रही हैं। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल की बाउंड्री के साथ ब्लास्ट होने की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस की टीम पूरी छानबीन में लगी हुई है कि यह ब्लास्ट किस तरह का था। डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि की मौके पर जांच के लिए टीम पहुंची हुई है, जो बारीकी से इस मामले की छानबीन कर रही है।















Leave a Reply