By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 09, 2025, 04:35 PM
एक फिल्म की शूटिंग से पश्चिम रेलवे को हुई 23 लाख की कमाई

मुंबई : प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुजीत सरकार की आने वाली फिल्म की शूटिंग चल मुंबई सेंट्रल के कारशेड में हुई इससे पश्चिम रेलवे को 23 लाख रुपए का मुनाफा भी हुआ है। दरअसल कई पिक्चरों की शूटिंग रेलवे प्लेटफार्म पर देखी गई है इससे रेलवे को राजस्व मिलता है मगर कल पहली बार वंदे भारत जैसी ट्रेन में शूटिंग होने से रेलवे अब फिल्मों से कमाई करने का जरिया अपना सकती है।
सुजीत सरकार का ध्यान वंदे भारत पर गया
पिछले साल 2022 23 में फिल्मों की शूटिंग से रेलवे को 1.64 लाख का मुनाफा हुआ। कोरोना महामारी के चलते रेलवे को इसका सामना करना पड़ा था अब कई सारे पुरस्कार के विजेता सुजीत सरकार का ध्यान वंदे भारत पर जाने से और अन्य फिल्म निर्देशक भी सीधा रेलवे में फिल्म की शूटिंग करने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें
HMPV का मुंबई में मिला पहला संक्रमित, अब तक देश में 10 मरीज
इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा
नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
पश्चिम रेल्वे ने फिल्म की शुटिंग प्रक्रिया को किया आसान
ज्यादातर फिल्म की शूटिंग का पसंदीदा रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल रहा है जिसमें कई सारे फिल्मों के शूटिंग साथ ही अमिताभ बच्चन के केबीसी का प्रोमो भी मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की पटरी पर शूट किया गया था। कल वंदे भारत के लिए बुधवार को मरम्मत के लिए एक दिन छुट्टी रहती है। इसका फायदा निर्देशक सुजीत सरकार ने लिया और पूरे दिन की शूटिंग बंद वंदे भारत में चली।
पश्चिम रेलवे प्रबंधन की और से कहा गया है की पिछले कई सालों से फिल्म की शूटिंग से रेलवे को ज्यादा मुनाफा मिलता है इसलिए रेलवे शूटिंग की तैयारी को उन्होंने आसान किया है ताकि हर निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म या धारावाहिक की शूटिंग यहां कर सकता है। अब सुजीत सरकार की आने वाले फिल्म में वंदे भारत का शूटिंग का कुछ हिस्सा दिखने से आम फिल्म दर्शक को भी वंदे भारत के अंदर का नजारा देखने मिलेगा।











Leave a Reply