By मोमीन हारून, Newsfirst24.in
Published: December 09 , 2025, 08:41 PM
व्यवसाय करने के लिये गंजगोलाई में जगह देने की मांग… मांगे पुरे नहीं हुई तो मरणोपरांत अनशन करने की तैयारी
Small businessmen stage protest against Latur Municipal Corporation
लातूर, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के लातूर शहर के गंजगोलाई परिसर में अलग अलग जाती के लोग फल, सब्जी, गजरे, झाडू, खिलोने, चप्पल, हल्दी कुंकू, हरमाल, मसाले बेचकर अपना एवं अपने परिवार का गुजारा करते है लेकिन पिछले कुछ दिनो से लातूर महानगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर गोलाई परिसर से होकर्स और पथ विक्रेताओ के पेट पर बुलडोजर चलाने का काम किया है।
छोटे व्यापारियों को व्यापार करने नहीं दिया जा रहा है

व्यापारियों का आरोप है कि केवल न्यायालय के आदेश कि एक बाजू बताते हुये छोटे व्यापारियों को व्यापार करने नहीं दिया जा रहा है। माननीय न्यायालय ने पूनर्वास कर अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन बिना पूनर्वास के ही नगर निगम ने अचानक गरीब व्यवसाइयों के पेट पर बुल्डोजर चला दिया है।
नगर निगम ने माननीय उच्च न्यायालय कि अहवेलना की
व्यापारियों की माने तो फूटपाथ विक्रेता और फेरीवालो ने कानून नहीं तोडा है बल्की नगर निगम ने माननीय उच्च न्यायालय कि अहवेलना कि है। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार रोजगार देणे कि बाते करती है और दुसरी तरफ लातूर नगर निगम के तरफ से छोटे व्यवसायिको का रोजगार खतम किया जा रहा है। हिटलर कि तरह लातूर नगर निगम प्रशासन गरीब व्यावसाई पर जुल्म करने का काम कर रहा है ऐसा आरोप छोटे व्यवसायिको ने लगाया। अपनी मांगो को लेकर लातूर शहर के गंजगोलाई परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगो का ज्ञापण नगर निगम को दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें
वंदे भारत ट्रेन में हुई फिल्म की शूटिंग, एक दिन में 23 लाख की कमाई
इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा
HMPV का मुंबई में मिला पहला संक्रमित, अब तक देश में 10 मरीज

मांगे….
1) गंजगोलाई के संपूर्ण भाग को व्यवसायिक क्षेत्र घोषित करे !
2) गंजगोलाई क्षेत्र मे थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर वाहनो पर रोक लगाये !
3) गंजगोलाई और शहर मे फेरीवालो और फूटपाथ विक्रेताओ को नये लायसन्स जारी की जाये !
4) नगर निगम ने फर्जी लायसन्स को रद्द करना चाहिये, केवल उन लोगो को दिया जाना चाहिए जिनका व्यवसाय है !
5) फेरीवाले और फुटपाथ विक्रेताओ से टॅक्स के दर ठहराकर प्रतिदिन टॅक्स वसुल किया जाये !
6) गंजगोलाई क्षेत्र में कार्य के लिये दोषी नगर निगम एवं पुलिस कर्मीयो कि बदली कि जाये !
7) गंजगोलाई, उषाकिरण, बांधकाम भवन, विवेकानंद चौक, शिवाजी चौक, रेणापूर नाका यहाँ पर व्यावसाईको को स्थायी जगह दी जाए।
- इन मांगो का ज्ञापन नगर निगम को दिया गया ! नगर निगम को इन मांगो पर गंभीरता से नोटीस लेना चाहिये नहीं तो अब ऐसे भी घर पर भूखे मरना पड रहा है अगला आंदोलन नगर निगम के सामने भूख हडताल कर मरनो प्रांत अनशन करने का इशारा दिया गया।
- Connect YouTube channel















Leave a Reply