By रवि आर्य, Newsfirst24.in
Published: December09 , 2025, 09:07 PM

गोंदिया। प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में महाराष्ट्र और देश भर में प्रसिद्ध ‘भाजेपार चषक (कप)’ में इस वर्ष दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीमों ने अपना दबदबा दिखाया। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रो. कबड्डी के स्टार खिलाड़ियों ने भाग लेकर इस टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बना दिया है और इस ट्रॉफी ने गोंदिया जिले के गौरव में चार चांद लगा दिए हैं।
तीन दिवसीय अंतरराज्यीय महिला एवं पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सालेकसा तहसील के भाजेपार में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय महिला एवं पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इसमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों की विभिन्न टीमों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रो. स्टार कबड्डी खिलाड़ियों की भागीदारी से टूर्नामेंट में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
पुरुष वर्ग में दिल्ली की टीम ने प्रथम, बिलासपुर छत्तीसगढ़ की टीम ने द्वितीय तथा पानीपत हरियाणा की टीम ने तृतीय पुरस्कार जीता।
महिला वर्ग में बिलासपुर छत्तीसगढ़ की टीम प्रथम, डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ की टीम द्वितीय तथा दिल्ली की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही अनेक व्यक्तिगत पुरस्कार भी वितरित किये गये।
यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता रात्रि व दिन दोनों सत्रों में आयोजित की गई थी।
यह खबर भी पढ़ेें
वंदे भारत ट्रेन में हुई फिल्म की शूटिंग, एक दिन में 23 लाख की कमाई
टोरेस ज्वेलर्स में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी
इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा
नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
प्रो कबड्डी मैच देखने मंत्री और विधायक पहुंचे

इस तीन दिवसीय भव्य दिव्य प्रतियोगिता में वित्त एवं योजना राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक संजय पुराम, विधान परिषद सदस्य वि. अभिजीत वंजारी, मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हिना कावरे, पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे, जिला परिषद सदस्य वंदना काले, जि.प. सदस्य उषा मेंढे, विमल कटरे, छबुताई उके, संदीप भाटिया, पं.स. उपसभापति संतोष बोहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष यशुलाल उपराडे, शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नायडू, तहसीलदार नरसैया कोंडागुरले, थानेदार भूषण बुराडे ने भी टूर्नामेंट को भेंट दी।
सूर्योदय क्रीड़ा मंडल एवं ग्राम पंचायत भाजेपार के संयुक्त तत्वधान में आयोजित इस स्पर्धा के सफलतार्थ अ.भा. श्री गुरुदेव सेवा मंडल, स्वामी विवेकानंद अध्ययन कक्ष, भजेपार शिक्षा कल्याण संघ, महात्मा गांधी तंटामुक्त ग्राम समिति, स्कूल प्रबंधन समिति, संयुक्त वन प्रबंधन समिति, चौरागड़ आश्रम समिति आदि का विशेष सहयोग रहा।











Leave a Reply