- रोहिंग्या मजदूरों को पकड़ाकर किया ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
- मुंबई में निर्माण कार्यों में बांग्लादेश के रोहिंग्या छुपकर काम कर रहे हैं
- गणेश खंडकर ने सभी निर्माण कार्यों की सूची माँगी
By ARVIND JADHAV , Newsfirst24.in
Published: December 10, 2025, 11:01 PM

मुंबई। बोरिवली भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कल मुंबई महानगरपालिका सहायक आयुक्त संध्या नांदेड़कर से मिलकर क्षेत्र में चल रहे निर्माण पर काम करते हुए रोहिंग्या को भागने की मांग की है। संजय उपाध्याय बोरीवली विधानसभा से भाजपा के विधायक के साथ ही भाजपा के मुंबई के संघटन महामंत्री भी है।
बोरीवली भाजपा इकाई को विधानसभा में चल रहे निर्माण विकास कार्यों में बांग्लादेश के रोहिंग्या छुपकर काम कर रहे ऐसी जानकारी हासिल होनेपर भाजपा विधायक संजय उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता अवधूत वाघ, जिला अध्यक्ष गणेश खंडकर इन्होंने चल रहे सभी निर्माण विकास कार्य की सूची माँगी इसमें यह बांग्लादेशी रोहिंग्या काम करते हैं इसकी पुष्टि हुई है आक्रामक भाजपा इकाई ने एक ठेकेदार पर पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज किया है।
विकास की गति के नाम पर रोहिंग्या का भारत में आश्रय नहीं चलेगा

2017 में म्यांमार हिंसा में करीब 10 लाख रोहिंग्या जान बचाने के लिए देश छोड़कर बांग्लादेश में शरणार्थी हुए थे। फिलहाल इन दिनों बांग्लादेश में चल रही राजकीय अस्थिरता के चलते कई लोग देश छोड़ रहे हैं इसमें रोहिंग्या पर पहले ही भाजपा की कड़ी नजर है। अब बांग्लादेश में चल रहे हिंदुओं पर अत्याचार से भारत में भी हिंदुओं में बड़े पैमाने पर नाराजी दिखाई दे रही है।
हाल ही में कल्याण डोंबिवली सहित अन्य जगहों पर रोहिंग्या बड़े पैमाने पर पकड़े गए हैं। संजय उपाध्याय जैसे भाजपा कार्यकर्ता लगातार रोहिंग्या से मुंबई और महाराष्ट्र मुक्त करने पर जोर देते नजर आ रहे हैं। आज इसी के चलते बोरीवली महानगरपालिका सहायक को इन सभी निर्माण कार्यों के ठेकेदारों पर कार्रवाई करने पर मजबूर किया गया।
भाजपा: बोरीवली में रोहिंग्या नहीं चलेंगे
भाजपा ने निर्माण कार्य की गति के आड़ से चल रहे रोहिंग्या के आश्रय का विरोध करते निर्माण कार्य में देरी चल सकती है लेकिन बोरीवली में रोहिंग्या नहीं चलेंगे। गौरतलब है विधायक संजय उपाध्याय ने पिछले महीने से रोहिंग्या के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता को चुनाव में बोरीवली को रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुक्त करने का वादा भी किया था।
यह खबर भी पढ़ें
वंदे भारत ट्रेन में हुई फिल्म की शूटिंग, एक दिन में 23 लाख की कमाई
नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा
रोहिंग्या पर कड़ी कार्रवाई करने का महानगर पालिका सहायक आयुक्त का भरोसा
दरअसल मुंबई में बड़े पैमाने पर निर्माणकार्यों का काम शुरू है और म्यांमार हिंसा के बाद बांग्लादेश में शरणार्थी हुए रोहिंग्या कई देशों में पाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार के दस्तावेज न होने के कारण यह ऐसे निर्माण कार्यों का सहारा लेते हैं यह बात कई बार साबित हुई है।
बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी
अब भाजपा विधायक संजय उपाध्याय और साथियों ने इसके खिलाफ सख्त रवैया अपनाने से कुछ रोहिंग्या पर कार्रवाई हुई है लेकिन आने वाले वक्त पर यह करवाई बड़े पैमाने पर होने की आशा जनता को दिख रही है।
कल महानगर पालिका सहायक आयुक्त कैसे हुई बैठक में भारतीय निर्माण कार्य का जायजा लेने की मांग भाजपाइयों ने की है साथ ही रोहिंग्या पर कड़ी कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त ने भी भरोसा दिलाया है। कल विधायक संजय उपाध्याय, पार्टी प्रवक्ता अवधूत वाघ, जिला अध्यक्ष गणेश खंडकर साथ बोरीवली महानगरपालिका प्रभाग के कई पूर्व पार्षद भी शामिल थे।











Leave a Reply