NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गोंदिया में ट्रेन कोच में आग लगने से मची अफरा तफरी

गोंदिया में ट्रेन कोच में आग लगने से मची अफरा तफरी

By रवि आर्य, Newsfirst24.in

Published: December 10, 2025, 01:43 PM

मॉक ड्रिल: ट्रेन के कोच पटरी से उतरे , रेल दुर्घटना के बाद चला राहत और बचाव कार्य

 

Panic due to fire in train coach in Gondia

 गोंदिया में ट्रेन कोच में आग लगने से मची अफरा तफरी

गोंदिया।  गोंदिया जंक्शन पर रेल दुर्घटना के बाद रेस्क्यू मॉक ड्रिल किया गया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक श्री दीपककुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान ट्रैक रखरखाव , सिगनलिंग सिस्टम , सुरक्षा प्रणाली और लेवल क्रॉसिंग की समग्र स्थिति के मूल्यांकन पर विशेष जोर देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परामर्श कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। दरअसल राहत बचाव टीम को ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतरने की खबर और ट्रेन के दो कोच में अचानक विस्फोट होने पर आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद चंद मिनटों में टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और टीम ने वहां पहुंचते ही अपना अभ्यास शुरू किया।

सायरन बजाती गाड़ियों की आवाज सुनकर लोग चौंक गए

इस दौरान अचानक सायरन बजाती गाड़ियों की आवाज सुनकर लोग चौंक गए।
इमरजेंसी सायरन बजाकर रेलवे प्रशासन को अलर्ट किया गया वहीं एनडीआरएफ , आरपीएफ , जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और अग्निकांड से प्रभावित डिब्बे में फंसे लोगों को सावधानी पूर्वक बाहर निकलने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया साथ ही पटरी से उतरी यात्री ट्रेन के डिब्बों में फंसे

मुसाफिरों को भी सुरक्षित बाहर निकलने में फुर्ती दिखाई

 गोंदिया में ट्रेन कोच में आग लगने से मची अफरा तफरी

जिस कोच में आग लगी उस कोच में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन, चिकित्सा वैन और चिकित्सा दलों को तैनात किया गया।
फायर ब्रिगेड , राज्य पुलिस और सिविल डिफेंस टीमों की सहायता से आग पर त्वरित नियंत्रण पाया गया‌।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना राहत और बचाव कार्य के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिससे किसी भी समय हादसे में होने वाले घायलों को समय पर उपचार मिल सके और लोगों की जान बचाई सके यह तकरीबन 80 मिनट तक चला मॉक ड्रिल इसी सिलसिले में था।

यह खबर भी पढ़ें

रोहिंग्या के खिलाफ मुंबई बीजेपी ने खोला मोर्चा, काम करवाने वाले ठेकेदरों के खिलाफ कार्रवाई

वंदे भारत ट्रेन में हुई फिल्म की शूटिंग, एक दिन में 23 लाख की कमाई

इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा

मॉक ड्रिल का उद्देश्य राहत बचाव कार्य का अभ्यास करना था

ट्रेन दुर्घटना पर आधारित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य राहत बचाव कार्य के दौरान कुशल समन्वय स्थापित करना है विपरीत परिस्थितियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए रेलवे ऐसा अभ्यास करता है।
9 जनवरी गुरुवार के दोपहर 3:30 बजे अपने निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार गुप्ता ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जारी मॉक ड्रिल में उपस्थित रहकर रेलवे द्वारा आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों का अवलोकन कर मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर रेलवे के कई आला अधिकारी उपस्थित थे।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *