- इस गैंग ने महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया
- ‘गुलेल गैंग’ के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है
- लैपटॉप, आईफोन, टैबलेट और नकदी चुराने में माहिर है यह गैंग
By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 10, 2025, 10:34 PM

मुंबई। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की भव्य प्री-वेडिंग इवेंट ने जहां देश-विदेश की मशहूर हस्तियों को आकर्षित किया, वहीं एक शातिर चोर गैंग ने भी इसे निशाना बनाने की कोशिश की।
अंबानी की प्री-वेडिंग में चोरी की योजना बनाई थी
गुजरात की वडोदरा पुलिस ने तमिलनाडु की ‘गुलेल गैंग’ को गिरफ्तार कर इस साजिश का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग ने महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
गैंग से चोरी का 10 लाख रुपये का माल भी बरामद किया
वडोदरा पुलिस की ज्वाइंट सीपी लीना पाटिल ने खुलासा किया कि ‘गुलेल गैंग’ के 12 सदस्यों को
गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग कार की विंडो तोड़ने के लिए गुलेल का इस्तेमाल करता था और लैपटॉप, आईफोन, टैबलेट और नकदी चुराने में माहिर था। पुलिस ने गैंग से चोरी का 10 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है।
यह खबर भी पढ़ें
रायगड में 11 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, भरत शेठ गोगावले परिवार से मिलने पहुंचे
इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा
नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
यह गिरोह तीसरी पीढ़ी से चोरी के पेशे में शामिल है
इस अंतरराज्यीय गिरोह ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पुणे, नासिक और शिरडी समेत कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। वडोदरा पुलिस ने जानकारी दी कि यह गिरोह तीसरी पीढ़ी से चोरी के पेशे में शामिल है और पेशेवर चोरों के तौर पर काम करता है।
गैंग का सरगना, जगन बाला सुब्रमण्यम, गिरोह का नेतृत्व कर रहा था। इस गैंग ने अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग इवेंट में भी चोरी की योजना बनाई थी। हालांकि, जामनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके और वापस लौट आए।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अजवा रोड पर इन चोरों को गिरफ्तार किया।
देखें पूरे माजरे का वीडियो हमारे युट्यूब चैनल पर











Leave a Reply