हाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना
By कुंवरचंद मंडले, Newsfirst24.in
Published: December 11, 2025, 10:24 PM
नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना। एक मोबाइल फोन ने पिता और पुत्र की ले ली जान। कर्ज में डूबे किसान पिता ने नए कपड़े, स्कूल की सामग्री और मोबाइल फोन के लिए पैसे देने से मना कर दिया तो बेटे ने की खुदकुशी। हताश पिता ने उसी रस्सी से फांसी लगाकर की खुदकुशी।
कर्ज में डूबे राजेंद्र पैलवार किसान के पास पैसे नही थे बेटे की ख्वाहिश पूरी करने
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बिलोली तहसील स्थित मिनकी गांव में एक दिल दहला देनेवाली घटना घटी। कर्ज में डूबे राजेंद्र पैलवार किसान ने अपने छोटे बेटे ओंमकार की ख्वाइश और घर का खर्च न चुका पाने पर हताश पिता ने भी उसी रस्सी से फांसी लगा ली।
राजेंद्र पैलवार के खेत पर चार लाख का कर्ज था
नांदेड़ जिले के बिलोली तहसील के मिनकी गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी । 43 वर्षीय किसान राजेंद्र पैलवार के खेत पर चार लाख का कर्ज था। कर्ज और लगातार फसल की नुकसान के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा था… उनका 16 वर्षीय बेटा ओमकार पैलवार यह उदगीर शहर में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।
बेटा मकर संक्राति के लिए घर पर आया था

वह मकर संक्रांत के अवसर पर अपने मिनकी गाँव आया था। ओमकार ने अपने पिता से नए कपड़े, शिक्षण सामग्री और नए मोबाइल फोन खरीदी के लिए पैसे मांगे लेकिन पिता राजेंद्र के पास पैसे नहीं थे। पिता ने कहा कि कुछ दिन रुको, फिर पैसे दे देंगे इस बात को लेकर ओमकार नाराज हो गया और उसने यह कदम उठाया कि उसने खेत में पेड़ से लटककर खुद्खुशी कर ली।
यह खबर भी पढ़ें
हादसा…बांध में सेल्फी लेते समय पांच लोगों की मौत
अंबानी की प्री-वेडिंग में चोरी की साजिश, तमिलनाडु की ‘गुलेल गैंग’ गुजरात में धर दबोची
रोहिंग्या के खिलाफ मुंबई बीजेपी ने खोला मोर्चा, काम करवाने वाले ठेकेदरों के खिलाफ कार्रवाई
दिल दहलाने वाला हादसा, गांव में मातम छाया
जब उसका बेटा ओमकार घर नहीं आया तो उसके पिता राजेंद्र ने उसकी खोज शुरू की। तभी उन्होंने देखा कि ओमकार ने खेत में नींबू के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह देखकर हताश पिता ने अपने बेटे द्वारा बांधी गई रस्सी को छोड़ दिया और उसी रस्सी से उसी पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से मिनकी गांव में मातम पसर गया है। बिलोली पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।















Leave a Reply