- महिला को रास्ते से उठाकर सामूहिक बलात्कार करते दिखे अपराधी
- पुलिस भी वीडियो देखकर चौंक गई, अपराधियों को पहचानक कर गिरफ्तार किया
- आरोपियों को नहीं पता था कि जिस जगह घटना को अंजाम दिया वहां सीसीटीवी लगे हुए हैं
By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: December 12, 2025, 02:23 PM
तेलंगाना। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ अपराध ऐसे हैं जो सामने नहीं आते। हालांकि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत कभी कभी यह घटनाएं खुद-ब-खुद सामने आ जाती हैं। ऐसे ही एक घटना तेलंगाना के मेदक में सामने आई। यहां गांव में किसी की भैंस चोरी हो गई। इसको खोजने के लिए गांव के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इस दौरान सीसीटीवी की रिकॉडिंग मे ऐसा कुछ दिखा जिसे देखकर गांव के लोग सन्न रह गए और एक बड़ी वारदाता का खुलासा हो गया। मेदक जिले में यह भयावह घटना देर से प्रकाश में आई। जानते हैं पूरा माजरा।
एक विक्षिप्त महिला को सड़क पर रोककर नशे में धुत तीन युवकों ने उठा लिया
कानून होने के बावजूद बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोग हवस में अपनी आंखें बंद कर लेते हैं। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। ऐसी ही एक जघन्य घटना मेदक जिले में हुई। विस्तृत जानकारी के लिए बता दें कि यह अत्याचार मसाईपेट के रमंतपुर गांव में हुआ। मेदक जिले के मंडल में इस महीने की 8 तारीख को सुबह चार बजे एक विक्षिप्त महिला को सड़क पर चलते समय रोककर तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया।
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पीछे किया बलात्कार

नशे में धुत युवकों ने जब उसे सड़क पर चलते देखा तो वे उसे उठा ले गए और गांव में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पीछे एक के बाद एक उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों को यह पता नहीं था कि जिस जगह उन्होंने यह अपराध किया, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
भैंस खोजने के लिए देख रहे थे फुटेज
इसी बीच 10 तारीख को गांव में स्वामी नाम का एक व्यक्ति की भैंस लापता हो गई ।और पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी संदर्भ में बलात्कार की घटना तब प्रकाश में आई जब पुलिस भैंस गुमशुदगी मामले के संबंध में स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही थी। पुलिस ने कामारेड्डी जिले के बालकोंडा की लगभग 30 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर महिला के साथ बलात्कार करने वाले तीन युवकों की पहचान कर ली है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, एक विक्षिप्त महिला को मेदक भरोसा केंद्र ले जाया गया।
यह खबर भी पढ़ें
मोबाइल के लिए मना किया तो बेटे ने खुदकुशी की, पिता ने बेटे की लाश देखी तो उसी फंदे से फांसी लगा ली
हादसा…बांध में सेल्फी लेते समय पांच लोगों की मौत
ऐसे हो रही है पशुओं की अवैध तस्करी, देखें लाइव वीडियो















Leave a Reply