बीएमसी के हर वार्ड में होंगे धूल मिट्टी जमा करने वाले वाहन
By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 14, 2025, 09.51 AM

मुंबई : मुंबई शहर हर दिन प्रदूषण का के असर से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। इसके लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत रास्तों की मिट्टी, धूल जमा होगी।
मुंबई में प्रदूषण के कई कारण है लेकिन सबसे बड़ा कारण जो है वह निर्माण क्षेत्र में चल रहे प्रदूषण का ही है। शहर का करीब 30 प्रतिशत प्रदूषण अकेले निर्माण कार्य से हो रहा है ऐसी रिपोर्ट महाराष्ट्र प्रदूषण नियामक बोर्ड की जारी हुई है।
इस कारण अभी बीएमसी ने सतर्कता से शहर को प्रदूषण से राहत देने का फैसला लिया है गौरतलब है की मुंबई का हवा गुणवत्ता निर्देशांक 2 महीने से खराब स्थिति में चल रहा है। इसके लिए बीएमसी ने निर्माण क्षेत्र के लिए कड़े निर्माण भी लगाए थे लेकिन अब इसको बड़े पैमाने पर सख्त करना अनिवार्य हो गया है।
बीएमसी और एमएमआरडीए के पर्यावरण निर्देश जारी
पिछले महीने बीएमसी और एमएमआरडीए प्राधिकरण ने निर्माण क्षेत्र के लिए पर्यावरण नियम और निर्देश जारी किए थे। इसके तहत कई निर्माण क्षेत्र की कंपनी पर कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला गया था। करीब 18 प्रकार के निर्माण निर्देश जारी कर पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए थे फिर भी शहर के प्रदूषण में कोई सुधार नहीं पाया गया।
इससे पता चलता है कि निर्माण क्षेत्र प्रदूषण के लिए गंभीर नहीं है। मिट्टी जमा करने वाले वाहन हर प्रभाग में तैनात किए जाएंगे और हर समय इसकी कड़ी निगरानी निर्माण क्षेत्र पर रहेगी इसे बीएमसी के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। बीएमसी ने इसके लिए आर्थिक प्रावधान भी रखा है इस एक वाहन की कीमत करीब 40 लाख तक है।
यह खबर भी पढ़ें
नौसेना में शामिल हो रहे हैं तीन लडाकू युद्धपोत, जो भारत को वैश्विकस्तर पर सक्षम बनाएंगे
जब अपने बिछड़े बच्चे को खोजने मादा तेंदुआ आई, लोगों ने राहत की सांस ली, देखे वीडियो
मुुंबई: गर्भवती महिलाकर्मी ने हक मांगा तो नौकरी से निकालने की धमकी मिली, बेस्टकर्मियों की हड़ताल
पर्यावरण के निर्देश तोड़ने पर करीब 200 निर्माण कंपनी पर करवाई

राष्ट्रीय प्रदूषण नियामक बोर्ड की सूचना के अनुसार बीएमसी भी अपने स्तर पर मुंबई शहर को प्रदूषण मुक्त रखने का प्रयास लगातार कर रही है प्रस्तुत पर पानी कहां छिड़कना साथ ही धूल मिट्टी को जमा करना रास्तों को पानी से धोकर साफ करना यह उपाय शहर में शुरू है लेकिन अब व्यापकता देखते हैं हुए प्रदूषण को बीएमसी ने अपना लक्ष्य बनाया है।
बीएमसी लगातार पर्यावरण नियमों का हनन करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूल कर रही है साथ ही कई सारे निर्माण कंपनियों पर बंधन भी डाल चुकी हैं इसके चलते पिछले दो सप्ताह पूर्व भायखला और बोरीवली की 91 निर्माण कंपनी पर पाबंदी लगाई गई थी अब यह संख्या 200 तक पहुंच गई है। अब धूल मिट्टी जमा करने वाले वाहन भी शहर के पर्यावरण के लिए तैनात हुए हैं यह वहां धूल मिट्टी को जमा कर प्रक्रिया कर हवा को निकाल कर मिट्टी एक जगह जमा कर देगी।











Leave a Reply