By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 15, 2025, 12:21 PM
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघषीर को देश को समर्पित किया. इससे पहले पीए मोदी को महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान उन्होंने संबोधित भी किया.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन

अपने संबोधन में पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नया विजन दिया था. आज उनकी पावन धरती पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं. यह पहली बार है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी, तीनों को एक साथ नौसेना में शामिल किया जा रहा है.”
यह खबर भी पढ़ें
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व : 15 दिनों में 3 बाघों की मौत पर सवाल
एक सप्ताह में टकले हो रहे गांव के लोगों की बीमारी जानने पहुंची दिल्ली और चैन्नई की टीम
बाघ ने किया किसान पर हमला, लाठी, कुदाली से जान बचाई, देखें वीडियो











Leave a Reply