NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए

किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए

कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर उगाकर कमा रहे हैं लाखें रुपए

By कुवरचंद मंडले, Newsfirst24.in

Published: December 15, 2025, 03:28 PM

किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए

 नांदेड।  पारंपरिक कृषि के साथ-साथ किसान तेजी से फलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। फलों की खेती से कम लागत में अधिक इनकम हो रही है इसी प्रकार का, कुछ हद तक सफल प्रयोग अर्धापुर तहसील के एक किसान द्वारा किया गया है। किसान फिरोज खान पठान ने तीन एकड़ पथरीली बंजर जमीन पर कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर के पौधे लगाकर सालाना 15 लाख रुपये की आय कमा रहा है ।

किसान ने नौकरी की जगह खेती चुनी, आज नौकरी से कई गुना ज्यादा कमा रहे हैं

नांदेड़ जिले के अर्धपुर तहसील स्थित चैनपुर गांव का किसान फिरोज खान पठान 8 वी कक्षा तक की पढ़ाई की। उन्होंने नौकरीकी जगह खेती करने का निणर्य लिया। आज पर नौकरी के बजाय खेती में कई गुना कमा रहे हैं।  उनके पास कुल 18 एकड़ जमीन है। पशुरुआत में, अन्य फसलें उगाई थीं। हालाँकि, जितना आय अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। इसलिए फिरोज पठान ने खेत में फलों की खेती करने का फैसला किया। कश्मीरी सफरचंद जैसा बेर और नाशपाती की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।

साठ रुपये प्रति पौधे की दर से एक हजार पौधे खरीदे थे

किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए

जिला जालना से साठ रुपये प्रति पौधे की दर से एक हजार पौधे खरीदे। तीन एकड़ में 8 गुणा 14 फीट का पौधा लगाया गया। कुल तीन एकड़ पथरीली जमीन पर कश्मीरी सफ़रचंद जैसे बेर के पौदे लगाया गया। फिरोज खान पठान पिछले तीन वर्षों से सफल प्रयोग कर रहे हैं। फिरोज खान पठान ने बताया कि इस बेर की खेती से उन्हें हर साल 15 लाख रुपए की आय होती है।

कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर की कीमत बाजार में 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम है

दिलचस्प बात यह है कि इसकी लागत प्रति वर्ष 25 हजार रुपये है। फिलहाल कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर के पेड़ों की कटाई चल रही है। बेर के बोरियाँ बाजार में बेची जाती हैं। इस कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर की कीमत बाजार में 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम है।

यह खबर भी पढ़ें

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने नौसेना को समर्पित किए तीन अग्रणी युद्धपोत, देखे लाइव

मानखुर्द मे 17 साल के नाबालिग युवक ने चाकू की नोंक पर 27 साल की महिला से किया बलात्कार

एक सप्ताह में टकले हो रहे गांव के लोगों की बीमारी जानने पहुंची दिल्ली और चैन्नई की टीम

बाघ ने किया किसान पर हमला, लाठी, कुदाली से जान बचाई, देखें वीडियो

कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर सामान्य बेर से आकार में थोड़ा बड़ा होता है और खाने में भी स्वादिष्ट होता है। हालाँकि, इसका रंग सफरचंद जैसा है।दिलचस्प बात यह है कि फिरोज पठान ने पठान ने सभी किसान के लिए बताया कि इससे लाखों की आय होती है। लगातार फसल खराब होने से किसान हतोत्साहित होते हैं, लेकिन फिरोज खान पठान पथरीली बंजर जमीन पर बाग उगाकर 15 लाख रुपए आय हुई है। बल्कि उन्होंने फिरोज पठान ने इस आय से तरक्की भी हासिल की है।

Connect YouTube channel

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *