NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राममय होगी गोंदिया

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राममय होगी गोंदिया नगरी

By रवि आर्य, Newsfirst24.in

Published: December 16, 2025, 07:58 PM

श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 22 जनवरी को विशेष आयोजन

गोंदिया। हिंदू तिथि के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी 2024 को भगवान प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा को 1 वर्ष पूरा हो रहा है रामलला के भव्य महल में विराजमान होने के वार्षिक उत्सव के ऐसे ऐतिहासिक पल को और भी भव्य बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल और गोंदिया सकल हिंदू समाज की और से तैयारियां पूरी की जा रही है।

वार्षिक समारोह को लेकर पूरे गोंदिया में उत्साह

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राममय होगी गोंदिया नगरी

इस वार्षिक समारोह को लेकर पूरे गोंदिया में उत्साह का माहौल है तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के कार्यक्रम गोंदिया शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित किए गए हैं इसी कड़ी में 22 जनवरी को स्थानीय मनोहर चौक स्थित शिव मंदिर कमेटी द्वारा राम भजन का कार्यक्रम भी रखा गया है साथ ही समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि इस मौके पर आकर वह महाप्रसाद का लाभ उठाएं।

प्रभात फेरी के माध्यम से किया जा रहा है ऐतिहासिक पल को उत्साह से मनाने का आव्हान

पिछले साल 22 जनवरी को हिंदी तिथि के अनुसार भगवान राम लला को मंदिर में स्थापित किया गया था , प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल और गोंदिया के सकल हिंदू समाज द्वारा प्रभात फेरीयां निकाली जा रही है।

गालियों में गूंजे भजन

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राममय होगी गोंदिया नगरी

गुरुवार 16 जनवरी के सुबह प्रभात फेरी का शुभारंभ हनुमान मंदिर सिविल लाइन से किया गया भजन मंडली विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गणेश नगर के अशोका कॉलोनी , सहयोग कॉलोनी , बालाजी नगर होते हुए गौरी नगर तक पहुंची।
इस अवसर पर 22 जनवरी को मनोहर चौक स्थित शिव मंदिर के आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचने का अनुरोध करते हुए मंदिरों और घरों को सजाएं , घर-घर संध्याकालीन दीप जलाएं , राम पताका ( तोरण ) फहराएं , घर के प्रवेश द्वार को सुंदर और आकर्षक रंगोली से सजाएं और हर गली मोहल्ले में आरती वंदन हो , राम गुणगान से माहौल को खूबसूरत और खुशनुमा बनाएं ऐसा आव्हान प्रभात फेरी के माध्यम से किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें

NEET के छात्र को मुंह में रूमाल डालकर पुलिसकर्मी ने हॉस्टल में पीटा, वीडियो वायरल

वंदे भारत का ट्रायल: अहमदाबाद से मुंबई का सफर 6.21 मिनट में

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने किया हमला, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती

किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए

युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा जगाने के लिए 26 जनवरी को सामूहिक राष्ट्रगान

देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का जज्बा युवाओं में जगाने के उद्देश्य से राष्ट्रगान ” जन गण मन ” के सामूहिक गान का आयोजन ‘ बैटर गोंदिया संस्था ‘ द्वारा किया गया है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी को दिन के ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर स्थानीय नेहरू चौक पर होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील सभी समाज और सभी वर्गों के समस्त देश प्रेमियों से प्रभात रैली के माध्यम से की जा रही है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *