NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सैफ अली खान पर हमले में अपनो का हाथ तो नहीं, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी, 20 टीमें तलाश में जुटी

सैफ अली खान पर हमले में अपनो का हाथ तो नहीं, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी, 20 टीमें तलाश में जुटी

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December 17, 2025, 10:39 AM

एक घटना से मुंबई को असुरक्षित कहना उचित नहीं होगा – देवेंद्र फड़णविस

सैफ अली खान पर हमले में अपनो का हाथ तो नहीं, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी,  20 टीमें तलाश में जुटी

मुंबई :  आखिर आसानी से चोरी सैफ अली खान की 21वी मंजिल तक कैसे पहुंच गया। पुलिस को शक है कहीं इसमें किसी अपने का हाथ तो नहीं है? ऐसे ही कई सवालों के जवाब तलाशने में  जुटी है मुंबई। 

गुरुवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले से बॉलीवुड ही नहीं अब महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है। कल ही मुंबई के नागरिकों द्वारा मुंबई की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े गए थे इसको मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णविस ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसे एक हमले से मुंबई को असुरक्षित कहना गलत होगा हमने मुंबई पुलिस को पूरे निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द हमलावर को पकड़े।

कल ही हमलावर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया इसमें उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है अब हमलावर का हुलिया प्राप्त होने कारण 20 टीम गठित कर हमलावर की जांच तेज कर दि है। हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान ने पंतप्रधान नरेंद्र मोदी से करीब एक घंटा वार्तालाप किया था और उसके 15 दिन बाद अभिनेता पर हुए हमले को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राउत ने सरकार पर जमकर हमला बोला था अब इसमें कांग्रेस और राष्ट्रवादी एसपी ने भी भाग लिया है।

सैफ अली खान के बेटे से हमलावर ने मांगे थे 1 करोड़

कल रात हमलावर ने 2:30 बजे सैफ अली खान के घर में घुसकर अभिनेता पर चाकू से छह वार किए थे। इस मामले की कल से मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है घर के नौकर, बिल्डिंग के सिक्योरिटी, पड़ोसी के साथ सैफ अली खान के बेटे के भी जवाब दर्ज किए गए हैं। प्राथमिकता से यह पता चल रहा है कि हमलावर पहले सैफ अली खान के लड़के जेह के रूम में घुस गया था और उसने 1 करोड़ की मांग की थी।

बाद में उसका घर के कीमती चीजें चुराते हुए नौकरानी से सामना होकर बहस हुई थी। अचानक हुए शोर से सैफ अली खान बाहर आए तभी हमलावर ने पकड़े जाने के डर से चाकू से 6 वार कर दिए इसमें अभिनेता जख्मी होकर उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी प्रकृति में सुधार आ रहा है और अभिनेता के करीबी ने अभिनेता के चाहतों के लिए एक अपील भी की थी कि अब अभिनेता ठीक हो रहे हैं और पुलिस पूरा सहयोग कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावर शातिर चोर होने के अनुमान

पहले भी बॉलीवुड में ऐसे कई घटना से हमेशा चर्चा बनी रही अब नई सरकार आने से फिर भी घटना को दोहराया जा रहा है इससे नाराजगी साफ़ दिखाई दे रही है। कल सैफ अली खान के घर सतगुरु सदन में मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अफसर दिखाई दिए इसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक ने भी घटना की जायजा लिया है, इससे साफ पता चलता है कि मुंबई पुलिस ने हमलावर को अपने निशाने पर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें

लड़कियों की फोटो खींचकर, उन्हें अश्लील बनाकर पोस्ट करने वाला पकड़ा गया

ट्रांसफर से परेशान पुलिस हवलदार सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी

NEET के छात्र को मुंह में रूमाल डालकर पुलिसकर्मी ने हॉस्टल में पीटा, वीडियो वायरल

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने किया हमला, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती

सिक्योरिटी से लेस  इस बिल्डिंग से हमलावर का भाग जाना पुलिस को चौंका रहा है

सैफ अली खान के बिल्डिंग के 6 मंजिल पर हमलावर का सीसीटीवी फुटेज सिढीया उतारते हुए प्राप्त हुआ है गौरतलब है कि सैफ अली खान इसी बिल्डिंग के 21 मंजिल पर रहते हैं। सिक्योरिटी से लेस रहे इस बिल्डिंग से हमलावर का भाग जाना इसको भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है। साथ ही हमलावर शातिर चोर दिखाई दे रहा है क्योंकि फुटेज में एक्सा ब्लैड और लकड़ी का डंडा उसके हाथ में सिढीया से भागते हुए दिखाई दिया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *