NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मराठा समाज के मंदिर तोड़ने पर विवाद, आक्रोशित हुए लोग

मराठा समाज के मंदिर तोड़ने पर विवाद, आक्रोशित हुए लोग

By धम्मशील सावंत , Newsfirst24.in

Published: December 17, 2025, 05:27 PM

रायगढ़।  रायगढ़ जिले के पेण तालुका के वडगांव गांव से जुड़ी है, जहां मराठा समुदाय के सामुदायिक मंदिर को तोड़ने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना के बाद मराठा समाज के लोग आक्रोशित हो गए हैं।

मंदिर को तोड़कर तीसरी  आंगनवाड़ी बनाई

वडगांव गांव में पहले से ही दो आंगनबाड़ियां मौजूद हैं। इसके बावजूद, प्रशासन द्वारा मराठा समाज के सामुदायिक मंदिर को तोड़कर तीसरी आंगनवाड़ी बनाने का प्रयास किया गया। इससे गांव के लोग और विशेष रूप से महिलाओं में भारी आक्रोश है।

मंदिर तोड़ने पर किसने क्या किया

  • मराठा समाज ने इस अन्याय के खिलाफ तालुका और जिला स्तर पर शिकायत की है।
  • गांव की महिलाओं ने प्रशासन की नीति को पक्षपाती और अन्यायपूर्ण करार दिया है।
  • पेण के उपअभियंता का कहना है कि मंदिर को तोड़कर आंगनवाड़ी बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

आंगनवाड़ी निर्माण का बिल भुगतान रोकने को कहा

पेण पंचायत समिति की समूह विकास अधिकारी लता मोहिते ने संबंधित प्रशासन को पत्र लिखकर आंगनवाड़ी निर्माण का बिल भुगतान रोकने को कहा है। दूसरी ओर, उपअभियंता ने काम न करने का निर्देश दिया था, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें

सैफ अली खान हमले में एक संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की पूछताछ जारी

सैफ अली खान पर हमले में अपनो का हाथ तो नहीं, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी, 20 टीमें तलाश में जुटी

ट्रांसफर से परेशान पुलिस हवलदार सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी

लड़कियों की फोटो खींचकर, उन्हें अश्लील बनाकर पोस्ट करने वाला पकड़ा गया

अंजनगांव सुर्जी में बड़ा खुलासा: 98% फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के नाम पर!

मंदिर को बचाने के लिए संघर्ष तेज किया

मराठा समाज ने रायगढ़ जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी भरत बास्टेवाड से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने न्याय सुनिश्चित करने और मंदिर को बचाने के लिए संघर्ष तेज कर दिया है।

अब धरोहर की लड़ाई बनी

यह मामला केवल धार्मिक या सामुदायिक नहीं है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं और ग्रामीणों के अधिकारों का भी है। मराठा समाज ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि उनके अधिकारों और धरोहरों की रक्षा के लिए वे अंतिम स्तर तक लड़ाई लड़ेंगे।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *