NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सैफ का हमलावर गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने पकड़ा, बड़ी-बड़ी जांच टीमें नहीं पकड़ पाई थीं

सच उगलवाना पुलिस के सामने असली चुनौती रहेगी

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December 19, 2025, 09:05 AM

शातिर नाम गलत बता कर रहा था पुलिस से बचने की कोशिश

सैफ का हमलावर गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने पकड़ा, बड़ी-बड़ी जांच टीमें नहीं पकड़ पाई थीं

Saif’s attacker arrested, caught by railway police, big investigation teams were unable to catch him

मुंबई : आज सुबह ठाणे रेलवे पुलिस ने कल्याण के पास कासरवडवली में सैफ अली खान के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसका असली नाम मोहम्मद आलियन है लेकिन उसने रेलवे पुलिस को चकमा देने के लिए अपना नाम विजय दास करके बताया और वह ठाणे के एक बार में काम करता था ऐसा बताकर वह इस बार भी पुलिस से छुटकारा पाना चाहता था। लेकिन, रेलवे पुलिस की कड़ी जांच पड़ताल से आरोपी पकड़ा गया। खास बात यह है कि जिसे मुंबई की की सबसे स्मार्ट पुलिस पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी, उसे रेलवे पुलिस के सामान्य अधिकारियों ने पकड़ लिया।   करीब 70 घंटे से चलने के बाद यह  हाई प्रोफाइल मामला अब जाकर सुलझा।

अब ठाणे रेलवे पुलिस की गिरफ्त से मुंबई क्राइम ब्रांच उसकी हिरासत लेने पहुंच गई है अब मुंबई के साथ बॉलीवुड और पुलिसकर्मी ने भी चैन की सांस ली है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच उसका इस घटना में रहा असली रोल को तलाश कर कई बातें उगलवा सकती है।

हमलावर का असली मकसद मुंबई पुलिस तलाश करेगी

सैफ का हमलावर गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने पकड़ा, बड़ी-बड़ी जांच टीमें नहीं पकड़ पाई थीं

3 दिन पहले अभिनेता सैफ अली खान पर उसी के घर में रात 2:30 बजे हमलावर ने चाकू से छह वार किए थे इसमें एक चाकू का टुकड़ा सैफ अली खान के रीड की हड्डी में फस गया था इससे पता चलता है कि हमलावर ने की कोशिश सैफ अली खान के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। लेकिन जब तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता तब तक सभी जगह अंदाजा ही लगाई जा रहे थे। लेकिन, अब हमलावर का असली मकसद मुंबई क्राइम ब्रांच तलाशने की कोशिश करेगी जिस के लिए सभी की नजरे मुंबई क्राइम ब्रांच पर टिकी हुई है।

पुलिस को कोई तकनीकी सुराग नहीं मिल रहे थे

इस हाई प्रोफाइल केस में राजनीतिक तथा बॉलीवुड में काफी तहलका मचाया था। साथ ही पुलिस को इसे पकड़ने के कोई तकनीकी सुराग नहीं मिल रहे थे लेकिन पुलिस ने भी 35 टीम जुटा कर शहर के कई सारे सीसीटीवी कैमरे हर दिन तलाश कर अपनी कोशिश जारी रखी थी। यह हमलावर शहर के कई सीसीटीवी में दिखाई दिया था लेकिन वह तुरंत उसे जगह से भागने में शातिर निकल रहा था लेकिन पुलिस ने भी उसका पीछा छोड़ा नहीं था। हमलावर शातिर होने कारण और कई दिन बाहर होने कारण वह ट्रेन की मदद से अपने गांव भी जाने का पुलिस का अनुमान था आज वह ट्रेन में ही पाया गया।

हाई प्रोफाइल मामले में राजनीति शुरू हो चुकी थी

इस हाई प्रोफाइल केस में मुंबई पुलिस ने अपनी जान लगाई थी मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर के साथ शहर से सटे सभी पुलिस स्टेशन को इस घटना को युद्ध स्तर पर लेने की आदेश दिए थे। सरकार के सामने हमले के बाद तीन दिन हमलावर का पुलिस से बचकर निकलना राजनीतिक आलोचना का मुद्दा बन गया था।

40 लोगों से पूछताछ हुई

इस केस में पुलिस ने करीब 40 से ज्यादा लोगों के जवाब दर्ज कराए साथ ही सभी कड़ी पूछताछ की थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था साथी शहर के सभी मुखबिर को अपने साथ तलाश मूवी में जुटा लिया था। कल या हमलावर दादर में एक मोबाइल की दुकान से हेडफोन लेते हुए दिखाई दिया था उसका दादर स्टेशन के पास होना इससे पुलिस को अनुमान था कि वह ट्रेन से सफर कर सकता है इस कारण मुंबई क्राइम ब्रांच ने रेलवे पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने की मदद मांगी थी।

यह खबर भी पढ़ें

किसान ने अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर बैंक में कीटनाशक पिया

शराब तस्करों का पुष्पा स्टाइल, जनरेटर में छिपाकर लाते थे शराब

महिला को जादू-टोना के शक में मूत्र पिलाया, चप्पलों की माला पहनाई, सलाखों से दागा

लड़कियों की फोटो खींचकर, उन्हें अश्लील बनाकर पोस्ट करने वाला पकड़ा गया

सच उगलवाना पुलिस के सामने असली चुनौती रहेगी

सभी 40 लोगों के दर्ज जवाब से करीब 40 करण पुलिस को तलाश ने होंगे इसमें सैफ अली खान के बेटे का जवाब एक करोड़ की मांग का रहा यानी इस हमलावर का उद्देश्य अभिनेता को मारना नहीं चोरी का था यह भी पता करना पड़ेगा। लेकिन अभिनेता को जिस बुरी तरह से जख्मी किया इससे सैफ अली खान को जान से करने का इरादा तो नहीं था इसका सच उगलवाना पुलिस के सामने असली चुनौती रहेगी।

पुलिस ने पहले ही हमलावर को सैफ अली खान के घर की पूरी जानकारी होने का अंदाजा लगाया था जिस तरह से हमलावर का कड़ी सुरक्षा बाद घर में घुसना,वारदात को अंजाम देना और सही सलामत बिल्डिंग से बाहर निकालकर भाग जाना यह भी सवाल है इसलिए इस साजिश में कोई अन्य शामिल है क्या ? इसको भी पुलिस को तलाशना पड़ेगा।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *