By रवि आर्य, Newsfirst24.in
Published: December 20, 2025, 03:01 PM
- 5 साल से था फरार धरी रह गई चालाकी , विदेश भागने का प्लान फेल
- नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया शातिर अपराधी

गोंदिया। संगीन अपराध में फरार चल रहे आरोपी को स्पेशल पुलिस टीम ने 5 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निजामुद्दीन शेख फरमुद्दीन शेख ( उम्र 50 , निवासी शिवगंज बलुवाड़ी पोस्ट खेड़ागंज थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज , बिहार ) की गिरफ्तारी भारत नेपाल बॉर्डर से उस वक्त की गई जब आरोपी नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था।
दुर्गम इलाके में रैकी की
पुलिस टीम ने पहुंचकर पहले आरोपी की दुर्गम इलाके में रैकी की जैसे ही आरोपी बॉर्डर पर दिखा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पुलिस की दबिश के कारण बदल रहा था ठिकाने

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ गोंदिया रेलवे पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 232 / 2019 की धारा 328 , 379 के तहत मामला दर्ज है।
कुख्यात आरोपी पर अन्य थानों में भी मामले दर्ज बताए जाते है , घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था पुलिस की दबिश के कारण वह ठिकाने बदलता रहा , इस क्रम में 5 साल से फरार आरोपी को अब बिहार पुलिस की मदद से दुर्गम इलाके से तलाश कर गिरफ्तार किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें
बुलढाणा में धूं-धूंकर जल गई 14 लग्जरी गाड़ियां, लोग तमाशा देखते रहे
रायगढ़ पालकमंत्री विवाद: शिवसेना के प्रकाश देसाई ने दिया इस्तीफा, पालकमंत्री नियुक्त आदेश पर लगी रोक
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की फिर दस्तक : कौवों की मौत से खुला राज
NEET के छात्र को मुंह में रूमाल डालकर पुलिसकर्मी ने हॉस्टल में पीटा, वीडियो वायरल
पांच साल से पुलिस से बच रहा था
बता दें कि आरोपी काफी शातिर था और वह 5 साल से फरार चल रहा था पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गोंदिया लौट आई है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
यह कार्रवाई पोलीस अधिक्षक प्रियंका नारनवरे (लोहमार्ग नागपुर) पोलीस उपअधिक्षक दत्ताराम राठौर, उपविभागिय अधिकारी पाडुरंग सोनवणे के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी रेल्वे पोलीस ठाणे सपोनि (API) प्रतिभा राउत, पो.ना विनोद खोब्रागडे, पोलीस अंमलदार धिरेद्र कटुके द्वारा की गई।











Leave a Reply