NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाप्रसाद: 2 लाख लोगों ने एक साथ खाई 151 क्विंटल पूरियां और 101 क्विंटल बैंगन की सब्जी

महाप्रसाद: 2 लाख लोगों ने एक साथ खाई 151 क्विंटल पूरियां और 101 क्विंटल बैंगन की सब्जी

स्वामी विवेकानंद के 162वें जन्मदिन पर भव्य महापंगत का आयोजन

By वसीम शेख, Newsfirst24.in

Published: December 21, 2025, 05:57 PM

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले स्थित हिवरा आश्रम में स्वामी विवेकानंद के 162वें जन्मदिन के अवसर पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ लिया। कर्मयोगी संत स्वर्गीय शुकदास महाराज द्वारा स्थापित विवेकानंद आश्रम में हर साल स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है।

महाप्रसाद की भव्यता

महाप्रसाद: 2 लाख लोगों ने एक साथ खाई 151 क्विंटल पूरियां और 101 क्विंटल बैंगन की सब्जी

यह आयोजन 40 एकड़ के विशाल खेत में किया गया, जहां श्रद्धालु एक साथ महापंगत में बैठकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। इस साल आश्रम की ओर से 151 क्विंटल पूरियां और 101 क्विंटल बैंगन की सब्जी तैयार की गई। इस महाप्रसाद की तैयारियां दो दिन पहले से शुरू हो जाती हैं, जिसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग सहयोग करते हैं।

महापंगत की परंपरा

महाप्रसाद की यह परंपरा वर्ष 1965 में संत शुकदास महाराज ने शुरू की थी। तब से हर साल इस महापंगत में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में यह आयोजन लाखों लोगों को आकर्षित करता है और इसे इतिहास में दर्ज होने योग्य माना जा रहा है।

गिनीज बुक में दर्ज करने की मांग

इतने बड़े आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने मांग की है कि इस ऐतिहासिक महापंगत का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। आयोजन के बाद क्षेत्र की सफाई का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह आयोजन अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण बन गया।

यह खबर भी पढ़ें

धुले जिला जेल में युवती की आत्महत्या, जेल प्रशासन पर सवाल

रायगढ़ पालकमंत्री विवाद: शिवसेना के प्रकाश देसाई ने दिया इस्तीफा, पालकमंत्री नियुक्त आदेश पर लगी रोक

हिवरा आश्रम का योगदान

विवेकानंद आश्रम न केवल आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी देता है। इस भव्य महाप्रसाद आयोजन ने एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच आश्रम की लोकप्रियता और महत्व को स्थापित किया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *