NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गोंदिया: गैस पाइप लीक होने से घर में लगी आग, सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी

गोंदिया: गैस पाइप लीक होने से घर में लगी आग, सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी

By रवि आर्य , Newsfirst24.in

Published: December 29, 2025, 03:47 PM

रिहायशी इलाके में बड़ा हादसा टला, दमकल की तत्परता से बची कई जानें

गोंदिया। शहर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम खमारी के बाजार चौक इलाके में बुधवार सुबह 10 बजे खाना पकाने के दौरान गैस पाइप लीक होने से एक घर में आग लग गई। सिलेंडर ने आग पकड़ते ही तेजी से लपटें उठने लगीं, जिससे रसोई में काम कर रहीं महिलाएं घबराकर बाहर भागीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा किचन चपेट में आ गया।

घर में अफरातफरी, पड़ोसियों ने की मदद

गैस लीक की घटना के दौरान घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य भी जल्दबाजी में बाहर निकले। आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और घरवालों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इसी बीच, आग बढ़ने से सिलेंडर में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे विस्फोट का खतरा मंडराने लगा।

दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग की सूचना मिलते ही गोंदिया दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। गैस लीक दमकलकर्मियों ने तेजी से पानी और फोम का छिड़काव किया, जिससे आग को फैलने से रोका गया। मकान कच्चा और टीन की छत वाला था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और घर में रखा फर्नीचर, गद्दे और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

गोंदिया: गैस पाइप लीक होने से घर में लगी आग, सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी

बाल-बाल बचा परिवार, कोई जनहानि नहीं

दमकल विभाग के अनुसार, आग से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रभावित मकान में ऊके परिवार रहता था, जो बीड़ी बनाने और मजदूरी का कार्य करता है। हालांकि, आग के कारण  घर का पूरा सामान जल जाने से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें

औपचारिकता निभाकर खत्म कर दी गई गढ़चिरौली में जनसुनवाई

महाकुंभ में हादसा: 38 से ज्यादा की मौत, 300 से अधिक घायल, प्रशासन की बड़ी विफलता उजागर

दमकल कर्मियों की सतर्कता ने बचाई कई जानें

घटना स्थल पर पहुंचे दमकलकर्मी जितेंद्र गौर, ज़ाकिर बेग, मनीष नागदवने, मीताराम चौहान और पवन वाड़ई ने पूरी मुस्तैदी से आग बुझाने का कार्य किया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

सबक: इस घटना से सीख लेते हुए सभी को गैस सिलेंडर और पाइपलाइन की नियमित जांच करनी चाहिए ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *