By पवन मराठे, Newsfirst24.in
Published: December30 , 2025, 03:59 PM
धुले। शहर के देवपुर क्षेत्र में संचालित अवैध कैफे और लॉज पर पुलिस, नगर निगम और विधायक के संयुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई युवक-युवतियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की और प्रशासन से आगे भी ऐसे कदम उठाने की मांग की।
विधायक की पहल पर हुआ एक्शन
कुछ दिनों पहले शहर के नवनिर्वाचित विधायक अनूप अग्रवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे को अवैध लॉज और कैफे में चल रही अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इलाके का सर्वेक्षण कर अवैध गतिविधियों की पुष्टि की। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस, नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर छापेमारी की योजना बनाई और आज इस अभियान को अंजाम दिया गया।
छापेमारी में कई युवक-युवतियां पकड़े गए

संयुक्त टीम ने जब इन अवैध लॉज और कैफे पर छापा मारा, तो वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, लॉज और कैफे संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में अनैतिक गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें
मूत्राशय से निकला 1.67 किलो का विशाल पत्थर, चौंक गए डॉक्टर
मुंबई: सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य
महाकुंभ में हादसा: 38 से ज्यादा की मौत, 300 से अधिक घायल, प्रशासन की बड़ी विफलता उजागर
अवैध लॉज और कैफे होंगे ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान मनपा आयुक्त अमिता दगड़े पाटिल ने कहा कि अवैध रूप से संचालित लॉज और कैफे को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
नागरिकों ने की प्रशासन की सराहना
शहरवासियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक अनूप अग्रवाल ने कहा कि धुले को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।











Leave a Reply