बुलढाणा के गांव में नई समस्या, ग्रामीणों ने की तत्काल जांच की मांग
By वसीम शेख़, Newsfirst24.in
Published: December 30, 2025, 04:37 PM
बुलढाणा। बुलढाणा जिले के शेगांव तहसील के कई गांवों में कुछ समय पहले “टक्कल वायरस” का प्रकोप देखने को मिला था। कुछ गांव में रहस्यमी बीमारी का कहर बरप रहा है, पहले बाल झड़ते हैं और अब आंखों की रोशनी जा रही है। इस अजीबोगरीब समस्या में पहले सिर में खुजली होती थी, फिर तेजी से बाल झड़ने लगते थे और तीन दिनों के भीतर सिर पूरी तरह टकला हो जाता था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी, और यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था।
आईसीएमआर की टीम भी लगी
इस दौरान कई विशेषज्ञों की टीमों ने गांव का दौरा किया था, जिसमें आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) की टीम भी शामिल थी। हालांकि, जांच के बावजूद इस बाल झड़ने की समस्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया।
कुछ लोगों को आंखों में परेशानी महसूस हो रही है
अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। गांव के कुछ लोगों के सिर पर विशेष दवा से दोबारा बाल उगने लगे हैं, लेकिन अब उन्हें आंखों से जुड़ी एक नई परेशानी हो रही है। टक्कल की समस्या झेल चुके कई ग्रामीणों ने दावा किया है कि उनकी नजर कमजोर हो रही है और कुछ लोगों को आंखों में परेशानी महसूस हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें
अवैध कैफे और लॉज पर छापा: संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवक-युवतियां हिरासत में
मूत्राशय से निकला 1.67 किलो का विशाल पत्थर, चौंक गए डॉक्टर
मुंबई: सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य
असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया
ग्रामीणों की मांग है कि इस नई समस्या की जल्द से जल्द जांच कराई जाए और विशेषज्ञ इसकी असली वजह का पता लगाएं। क्या यह समस्या उस दवा के कारण हुई है, जो बाल उगाने के लिए इस्तेमाल की गई थी, या फिर कोई और वजह है? यह जानना जरूरी हो गया है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ इस नई चुनौती से कैसे निपटते हैं।











Leave a Reply