NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

तेंदुए को वाहन ने मारी टक्कर, तड़पते तेंदुए का तमाशा देखते रहे लोग, देखें वीडियो

तेंदुए को वाहन ने मारी टक्कर, तड़पते तेंदुए का तमाशा देखते रहे लोग, देखें वीडियो

मौत से पहले तेंदुए की आखिरी जंग: घायल होने के बाद भी झपटता रहा, आखिरकार तोड़ा दम

By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in

Published: January 31 , 2025, 02:54 PM

तेलंगाना | वन क्षेत्रों से सटे इलाकों में जंगली जानवरों का आना अब आम होता जा रहा है। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना तेलंगाना के मेदक जिले में सामने आई, जहां एक तेंदुआ सड़क पार करते समय तेज़ रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहा। तेंदुए को वाहन ने सड़क टक्कर मार दी थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया , तड़पते तेंदुए का तमाशा देखते रहे लोग एकत्रित हो गए।

घायल तेंदुए को देखने उमड़ी भीड़, लेकिन कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका

तेंदुए को वाहन ने मारी टक्कर, तड़पते तेंदुए का तमाशा देखते रहे लोग, देखें वीडियो

यह घटना मेदक जिले के नरसिंगी मंडल के वल्लूर वन क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि दो साल का नर तेंदुआ जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गया था। इसी दौरान हैदराबाद की ओर से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया, लेकिन दर्द से कराहते हुए भी उसने किसी को पास नहीं आने दिया।

मौत से पहले भी लड़ता रहा, झपटने की कोशिश करता रहा तेंदुआ

घायल तेंदुआ सड़क किनारे पड़ा था, लेकिन जब कोई उसके पास जाने की कोशिश करता तो वह झपटने का प्रयास करता। वह इतनी बुरी तरह घायल था कि चल भी नहीं पा रहा था, फिर भी उसने हार नहीं मानी। कुछ देर तक ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद अंततः उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग ने किया पोस्टमार्टम, दफनाया जाएगा शव

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जाएगा और वन क्षेत्र में उसे दफना दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें

तेलंगाना के बाजारों में बरस रहे हैं नकली नोट, निजामाबाद से खम्मम तक फैला जाल

रहस्यमी बीमारी का कहर: पहले बाल झड़ते हैं और अब आंखों की रोशनी जा रही है

अवैध कैफे और लॉज पर छापा: संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवक-युवतियां हिरासत में

बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सवाल

यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि जंगली जानवरों का अस्तित्व खतरे में है। जंगलों में भोजन और आश्रय की कमी के चलते वन्यजीव अब मानव बस्तियों और सड़कों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर गंभीरता से विचार करने की ज़रूरत है कि कैसे मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाया जाए, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *