NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कंटेनर और आयशर में आमने-सामने की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

कंटेनर और आयशर में आमने-सामने की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

By अनिल गोटी, Newsfirst24.in

Published: February 01, 2025, 09:15 PM

मलकापूर: मुंबई-नागपुर हाइवे क्रमांक 53 पर मलकापूर स्थित रेलवे पुल पर 1 फरवरी को दोपहर तीन बजे भीषण सड़क दुर्घटना हुई। आयशर क्रमांक MH 15 FV 6460 और कंटेनर क्रमांक RJ 09 GD 1505 की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहनों के चालक सहित उनके सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

कंटेनर और आयशर में आमने-सामने की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को मलकापूर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हाइवे चौड़ीकरण में देरी से हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों ने बताया कि हाइवे क्रमांक 53 का चौड़ीकरण अधूरा पड़ा है। रोजाना एकतरफा मार्ग बंद कर यातायात को दूसरे मार्ग से मोड़ा जाता है, जिससे बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें

प्रयागराज कुंभ मेले के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी, गुस्साए नागरिकों का हंगामा

बर्तन मांजने वालीं दुलारी की साड़ी पहनकर निर्मला सीतारणम ने पेश किया बजट

गंगाजल का वैज्ञानिक रहस्य: महाकुंभ में 28 करोड़ लोगों ने स्नान किया फिर ही क्यों मैली नहीं हुई गंगा

चौड़ीकरण से जुड़ी समस्याएं:

  • चार से पांच वर्षों से यह निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।
  • कल्याण इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को यह काम सौंपा गया है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ।
  • सड़क निर्माण अधूरा होने के बावजूद टोल वसूली जारी है।

वाहन चालकों और मालिकों ने इस धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द चौड़ीकरण कार्य पूरा करने की मांग की है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *