NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

विनोबा भावे की जन्मस्थली से उठा ‘स्कूल बचाओ अभियान’, भूख हड़ताल शुरू

सत्याग्रह को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा

By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in

Published: February 03, 2025, 03:01 PM

गोगोदे में शिक्षा अधिकार सत्याग्रह का आह्वान, मुफ्त शिक्षा की मांग

विनोबा भावे की जन्मस्थली से उठा 'स्कूल बचाओ अभियान', भूख हड़ताल शुरू

विनोबा भावे की जन्मस्थली से उठा 'स्कूल बचाओ अभियान', भूख हड़ताल शुरूरायगढ़/गागोदे। रायगढ़ जिले के पेण तालुका स्थित गागोदे गांव, जहां भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे का जन्म हुआ था, वहां अब शिक्षा के अधिकार के लिए सत्याग्रह शुरू हो गया है। सत्यशोधक सर्वोदय संगठन के संदीप रेणुका परशुराम पाटिल ने ‘स्कूल बचाओ अभियान – एक ही मिशन: मुफ्त शिक्षा’ का नारा बुलंद करते हुए सत्याग्रह का आह्वान किया और भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

अब सभी को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए

सत्याग्रहियों का कहना है कि जिस तरह विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन के जरिए सबको भूमि का अधिकार दिलाने की पहल की थी, उसी तरह अब सभी को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा के बढ़ते निजीकरण और महंगे शुल्क ने आम लोगों के सामने अपने बच्चों को पढ़ाने की चुनौती खड़ी कर दी है। संविधान के अनुसार, शिक्षा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन निजी स्कूलों की फीस वृद्धि और सरकारी शिक्षा तंत्र की कमजोर स्थिति गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।

यह खबर भी पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर तेज रफ्तार मर्सिडीज बेकाबू, 5 लोग घायल

गढ़चिरौली: माओवादियों ने की पूर्व सभापति की हत्या, इलाके में दहशत

नागपुर सेंट्रल जेल: अंदर से लेकर बाहर तक नशे का कारोबार, बैरकों में हर जगह धुंआ-धुंआ

सत्याग्रह को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा

सत्याग्रह को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, और सरकार व शिक्षा विभाग से इस मांग पर सकारात्मक विचार करने का आह्वान किया गया है। सत्याग्रहियों का कहना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसे मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *