By MP BUREAU,
Published: February 04, 2025, 08:54 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे से लौटते ही अपने मंत्रिमंडल के साथ अहम कैबिनेट बैठक की। इसमें सेमीकंडक्टर पॉलिसी, इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग, ड्रोन संवर्धन नीति और पीएम आवास योजना समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक की जानकारी साझा की।
जापान दौरे से निवेश की संभावनाएं
सीएम यादव ने कहा कि उनका चार दिवसीय जापान दौरा बेहद सफल रहा। जापान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का अहम भागीदार है और मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग करेगा।
सेमीकंडक्टर पॉलिसी को मंजूरी
कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी को स्वीकृति दी, जिससे बड़े निवेशकों को राज्य में आकर्षित किया जा सकेगा। सरकार ड्रोन संवर्धन नीति के तहत ड्रोन निर्माण और उपयोग को भी बढ़ावा देगी।
पीएम आवास योजना का दूसरा चरण

कैबिनेट बैठक में सीएम ने बताया कि पीएम आवास योजना का पहला चरण बेहद सफल रहा। मध्य प्रदेश में 9.50 लाख आवास स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 8.50 लाख का निर्माण और आवंटन पूरा हो चुका है। अब पीएम आवास 2.0 के तहत 10 लाख नए घर बनाए जाएंगे। सरकार झुग्गी मुक्त एमपी की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
हुकुमचंद मिल की जमीन का उपयोग
इंदौर की हुकुमचंद मिल की जमीन को एमपी हाउसिंग बोर्ड को ट्रांसफर किया जाएगा। यहां वर्ल्ड क्लास रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिल्डिंग्स बनाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए त्रिस्तरीय एग्रीमेंट होगा, जिससे निर्माण से होने वाली पहली आय हाउसिंग बोर्ड को मिलेगी।
भोपाल का नया मास्टर प्लान
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर अन्य राज्यों के मास्टर प्लान का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही राजधानी का नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें
गंगाजल का वैज्ञानिक रहस्य: महाकुंभ में 28 करोड़ लोगों ने स्नान किया फिर ही क्यों मैली नहीं हुई गंगा
पशु चिकित्सा विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी
सरकार ने पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों के स्टाइपेंड को ₹7600 से बढ़ाकर ₹10,000 करने का फैसला लिया है।
पीएम आवास योजना से प्रदेश को नई गति मिलेगी
सीएम मोहन यादव की यह कैबिनेट बैठक राज्य के औद्योगिक, आवासीय और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सेमीकंडक्टर पॉलिसी और पीएम आवास योजना से प्रदेश को नई गति मिलेगी।













Leave a Reply