NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

भूमाफिया भारत स्टूडियो के संचालक संजय, रोहित और विजय मालवीय पर मामला दर्ज, फर्जी तरीके से किसान की जमीन हड़पी

संजय मालवीय की नामांतरण अर्जी खारिज कर दी

भारत स्टूडियो, मालवा मिल के संचालक हैं आरोपी, गरीब किसानों की जमीन हड़पने का रैकेट चला रहे थे

By MP BUREAU,

Published: February 06, 2025, 08:15 PM

संजय मालवीय की नामांतरण अर्जी खारिज कर दी

संजय मालवीय

On land mafia Bharat Studio’s directors Sanjay, Rohit and Vijay Malviya

इंदौर। इंदौर के कुख्यात भूमाफिया विजय मालवीय, संजय मालवीय और उनके भतीजे रोहित मालवीय ने लंबे समय से गरीब किसानों और जमीन मालिकों को ठगने का एक सुनियोजित खेल चला रखा था। ये तीनों भारत स्टूडियो, मालवा मिल के संचालक हैं और फर्जीवाड़े से करोड़ों की जमीन हड़पने में माहिर हैं। किसानों को पहले टोकन देकर सौदा पक्का करते और फिर बिना पूरी रकम चुकाए उनकी जमीन पर कब्जा कर लेते थे। जब पीड़ित अपने पैसे मांगते, तो ये नेताओं और प्रशासन में अपने रसूख का डर दिखाकर उन्हें दबा देते।

मामला दर्ज होते ही ये फरार हो गए

अब देवास में एक किसान की शिकायत पर इन तीनों भूमाफियाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467,468, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन मामला दर्ज होते ही ये फरार हो गए हैं। पुलिस अब इनके इंदौर और आसपास के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ठगी का शिकार हुआ किसान, 1.86 करोड़ हड़पे

बिना भुगतान के किसान की जमीन हड़पी: भूमाफिया संजय, रोहित और विजय मालवीय पर मामला दर्जपीड़ित किसान ने बताया कि वह अपनी 2.74 हेक्टेयर जमीन बेचना चाहता था। सौदा 2.36 करोड़ में तय हुआ, लेकिन संजय मालवीय और उनके गिरोह ने सिर्फ 50 लाख रुपये का भुगतान किया और बाकी 1.86 करोड़ रुपये देने का वादा करके रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

जबरन किसान की मां के अंगूठे और हस्ताक्षर करा लिए

15 जून 2021 को जबरन किसान की माता और बेटे को रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उनके अंगूठे और हस्ताक्षर करा लिए गए। इसके बाद सारे मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए और पीड़ित को एक भी कागज नहीं दिया। जब किसान ने बाकी रकम मांगी, तो उसे धमकाया गया।

बड़े नेताओं के काले धन से करते थे जमीन का कारोबार

सूत्रों के मुताबिक, विजय और संजय मालवीय कई बड़े नेताओं के दो नंबर के पैसे से जमीन का धंधा करते थे। ये लोग राजनेताओं और रसूखदार लोगों के काले धन को जमीनों में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाते थे। इसी वजह से इन पर कोई आसानी से कार्रवाई नहीं कर पाता था।

पुलिस कर रही छापेमारी, और भी खुलासे संभव

संजय मालवीय की नामांतरण अर्जी खारिज कर दी देवास पुलिस ने भूमाफियाओं के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंदौर में कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस मामले के सामने आने के बाद कई और पीड़ित पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। संभावना है कि मालवीय गैंग ने और भी कई किसानों को इसी तरह ठगा होगा।

कैसे रची गई साजिश?

पीड़ित किसान फरियादी ने बताया कि वह खेती-किसानी करता है और उसकी माता लीलाबाई के नाम पर ग्राम पाडल्या तहसील देवास में 2.74 हेक्टेयर जमीन दर्ज थी। यह जमीन दूर होने के कारण किसान इसे बेचना चाहता था रोहित मालवीय ने इसके लिए संपर्क किया।

धोखे से रजिस्ट्री करवाई और पैसे हड़पे

भूमाफिया भारत स्टूडियो के संचालक संजय, रोहित और विजय मालवीय पर मामला दर्ज, फर्जी तरीके से किसान की जमीन हड़पी

विजय मालवीय

रोहित मालवीय ने इस जमीन में निवेश के लिए अपने मामा संजय मालवीय और नाना विजय मालवीय को तैयार किया। वर्ष 2020 में ये सभी किसान के गांव पहुंचे और जमीन देखने के बाद साढ़े इक्कीस लाख रुपये प्रति बीघा की दर से सौदा तय किया गया। इस सौदे की कुल कीमत 2.36 करोड़ रुपये बनी, जिसे आठ महीने की समयसीमा में चुकाने की बात तय हुई।
धोखे से रजिस्ट्री करवाई और पैसे हड़पे

लीलाबाई को बहला-फुसलाकर रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए

सौदे के बाद आरोपी संजय मालवीय ने जून 2021 में किसान से संपर्क किया और कहा कि कोविड-19 के चलते देरी हो रही है, इसलिए जल्द से जल्द कोई पक्का दस्तावेज तैयार कर लिया जाए। किसान को भरोसे में लेकर आरोपी उसके घर पहुंचे और किसान की माता लीलाबाई को बहला-फुसलाकर रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए।

चालाकी से सभी मूल दस्तावेज अपने पास रख लिए

भूमाफिया भारत स्टूडियो के संचालक संजय, रोहित और विजय मालवीय पर मामला दर्ज, फर्जी तरीके से किसान की जमीन हड़पी

रोहित मालवीय

किसान का बेटा शुभम चौधरी, जो उस वक्त सिर्फ 19 साल का था, उसे भी साथ ले जाया गया। आरोपियों ने पहले से तैयार एक रजिस्टर्ड बिक्री पत्र पर बिना पूरी रकम दिए ही अंगूठे के निशान और गवाह के हस्ताक्षर करवा लिए।
रजिस्ट्री के बाद आरोपियों ने चालाकी से सभी मूल दस्तावेज अपने पास रख लिए और किसान के परिवार को एक भी कॉपी नहीं दी। जब परिवार ने पूछताछ की, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि जल्द ही पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद 1.86 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया।

यह खबर भी पढ़ें

 शेर और सूअर की हैरतअंगेज कहानी! मौत से लड़ते हुए दोनों बन गए साथी, देखें वीडियो

संजय मालवीय की नामांतरण अर्जी खारिज की

जब काफी समय बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं मिले, तब किसान ने तहसील कार्यालय में नामांतरण रोकने की आपत्ति दर्ज कराई। तहसीलदार ने मामले की सुनवाई के बाद संजय मालवीय की नामांतरण अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद आरोपी एसडीएम कोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी अर्जी खारिज हो गई।

कई पीड़ित सामने आ सकते हैं

किसान की शिकायत पर भूमाफिया विजय मालवीय, संजय मालवीय और उनके भतीजे रोहित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब कई अन्य पीड़ित सामने आ रहे हैं। इन तीनों आरोपियों पर लंबे समय से किसानों की जमीन हड़पने का आरोप है, लेकिन उनके रसूख के कारण पहले कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। अब, किसानों की शिकायतों के बाद, इंदौर और देवास में इनके खिलाफ और भी मामले दर्ज हो सकते हैं।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *