भा.ज.पा. नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमय्या ने अंजनगाव सुर्जी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, अंजनगाव सुर्जी तहसीलदार ने 1100 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए हैं। सोमय्या ने 100 फर्जी प्रमाणपत्रों के सबूत पुलिस को सौंपे हैं और इन पर एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
सोमय्या ने आरोप लगाया है कि अंजनगाव सुर्जी केंद्र बांगलादेशी नागरिकों को फर्जी नागरिकता प्रमाणपत्र देने का केंद्र बन गया है। उन्होंने अमरावती के जिल्हाधिकारी सौरभ कटियार की भी जांच की मांग की है। सोमय्या के अनुसार, अंजनगाव तहसील के तहत 100 लोगों को बिना किसी प्रमाण के जन्म प्रमाणपत्र दिए गए हैं, जिसमें कुछ सरकारी अधिकारी, वकील और एजेंट शामिल हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
यह खबर भी पढ़ें
उल्हासनगर में एक ही नंबर के दो रिक्शा पकड़े गए, फर्जीवाड़े का खुलासा
शेर और सूअर की हैरतअंगेज कहानी! मौत से लड़ते हुए दोनों बन गए साथी, देखें वीडियो











Leave a Reply