NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नागपुर-इंदौर नकली नोट कनेक्शन का भंडाफोड़!

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

नागपुर में किराए के फ्लैट से छापते थे नकली नोट
इंदौर में लाखों के नकली नोट खपा चुके थे आरोपी

नकली नोटों का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर
गिरोह के सरगना सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में किराए के फ्लैट में छाप रहे थे नकली नोट
अब तक 20 लाख से ज्यादा के नकली नोट मार्केट में चला चुके
प्रिंटर, लैपटॉप, वाटरमार्क इंक समेत नोट बनाने के उपकरण बरामद

कैसे खुला नकली नोट गिरोह का राज?

इंदौर पुलिस को 20 जनवरी 2025 की रात एक गुप्त सूचना मिली कि देवास नाका पर एक व्यक्ति नकली नोट लेकर खड़ा है। लसूड़िया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शुभम उर्फ पुष्पांशु रजक को धरदबोचा। तलाशी में ₹500 के 46 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि ये नकली नोट नसरुल्लागंज निवासी महिपाल उर्फ मोहित बेड़ा से खरीदे थे।

महिपाल की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ! उसने बताया कि यह नकली नोट नागपुर निवासी मनप्रीत सिंह विर्क द्वारा भेजे गए थे।

पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर मनप्रीत सिंह विर्क को दबोचा। पूछताछ में पता चला कि मनप्रीत अपने साथी मलकीत सिंह विर्क के साथ मिलकर किराए के फ्लैट में नोट छापता था।

आरोपी नकली नोटों की खेप इंदौर, सीहोर और जबलपुर में खपा रहे थे।
नागपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री!

पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर गिरोह के मास्टरमाइंड मलकीत सिंह विर्क को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 3 हाई-टेक प्रिंटर, 2 लैमिनेशन मशीन, वाटरमार्क इंक, कागज, आरबीआई पट्टी, कटिंग टेबल, और 70 नकली नोट बरामद किए गए।

आरोपी अब तक 20 से 22 लाख के नकली नोट बाजार में चला चुके थे।

गिरोह के तार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से जुड़े होने की आशंका।

नकली नोट गिरोह के गिरफ्तार आरोपी:

मलकीत सिंह विर्क (नागपुर, महाराष्ट्र)
मनप्रीत सिंह विर्क (नागपुर, महाराष्ट्र)
महिपाल उर्फ मोहित बेड़ा (सीहोर, MP)
अनुराग चौहान (सीहोर, MP)
मोहसिन खान (इंदौर, MP)
शुभम उर्फ पुष्पांशु रजक (जबलपुर, MP)


पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!

नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त
मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र में हो सकते हैं और बड़े खुलासे
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस का बयान:

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब तक की जांच में गिरोह द्वारा 20 लाख से ज्यादा के नकली नोट चलाने की पुष्टि हुई है।

गिरोह के अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

सवाल उठता है:

क्या गिरोह के पीछे कोई और बड़ा मास्टरमाइंड है?
क्या नकली नोट देशभर में फैलाए जा रहे थे?
पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी?

अब देखना होगा कि पुलिस आगे इस नेटवर्क की और कितनी परतें खोल पाती है!

नागपुर से News First के लिए रोशन बोकडे की रिपोर्ट

READ ALSO

नागपुर-इंदौर नकली नोट कनेक्शन का भंडाफोड़!

माता रमाई जयंती धुले: मरीजों को फल और आर्थिक सहायता वितरित कर मनाई माता रमाई जयंती*

बार्शी टाकली में हजरत उमर जिम और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग, लाखों की हानि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *