NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं

दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

By DELHI BUREAU,

Published: February 08, 2025, 09:33 PM

दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी का बड़ा ऐलाननई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जबरदस्त जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें CAG रिपोर्ट पेश करने और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने का वादा किया गया है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

CAG रिपोर्ट होगी पेश, भ्रष्टाचारियों से होगी वसूली

दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी का बड़ा ऐलानबीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा:
“पहले विधानसभा सत्र में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी और जिसने भी दिल्ली को लूटा है, उसे लौटाना पड़ेगा। ये ‘आप’दा वाले रोज नई-नई साजिशें रचते रहे, लेकिन अब दिल्ली का जनादेश आ चुका है। हम भ्रष्टाचार के हर आरोप की जांच करेंगे और जनता की गाढ़ी कमाई को वापस लाने का पूरा प्रयास करेंगे।”

बीजेपी का दावा है कि CAG रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े ठोस दस्तावेज हैं। अगर रिपोर्ट पेश की गई और जांच शुरू हुई, तो AAP के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली की असली मालिक जनता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि असली सत्ता जनता के हाथ में है।
“जिन्हें दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, आज उनका सच से सामना हो गया है। राजनीति में शॉर्टकट और झूठ के लिए कोई जगह नहीं है। दिल्ली की जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है।”

बीजेपी सरकार करेगी दिल्ली का विकास

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में धरना-प्रदर्शन और टकराव की राजनीति से नुकसान हुआ है।
“हमारी सरकार जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दिल्ली में टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, ओवरफ्लो सीवर और प्रदूषित हवा से जनता त्रस्त रही है। अब बीजेपी सरकार विकास की नई ऊर्जा के साथ दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएगी।”

लोकसभा में 3 बार जीत के बाद पूरी हुई कसक

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनावों में लगातार तीन बार बीजेपी को जिताया, लेकिन दिल्ली में बीजेपी सरकार नहीं बना पाने की कसक बनी हुई थी।
“दिल्ली की सेवा करने की जो इच्छा थी, वह अब पूरी होगी। 21वीं सदी में दिल्ली की जनता बीजेपी का सुशासन देखेगी।”

यमुना सफाई पर विशेष जोर

पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान यमुना को दिल्ली की पहचान बनाने का संकल्प लिया था।
“मैं जानता हूं कि यमुना को साफ करना एक कठिन और लंबी प्रक्रिया है, लेकिन हमारा संकल्प मजबूत है। दिल्ली के लोग अब स्वच्छ और सुंदर यमुना देखेंगे।”

यह खबर भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल की हार पर भावुक हुए अन्ना हजारे, नाराजगी जाहिर की

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नवनीत राणा की प्रतिक्रिया

AAP नेताओं पर संकट के बादल

पीएम मोदी के इन ऐलानों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। CAG रिपोर्ट और भ्रष्टाचार की जांच शुरू होने के बाद AAP के कई नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस सकता है।

अब सभी की निगाहें दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र पर टिकी हैं, जहां CAG रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना है। इससे AAP सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा हो सकता है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *