By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: February, 2025, 04:47 PM
धुले: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित अंबेगांव इलाके में सांगवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती को नष्ट कर 15,000 किलो गांजा जब्त किया। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मकई की फसल की आड़ में हो रही थी गांजे की खेती
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांजे की अवैध खेती को छिपाने के लिए खेतों में मक्का जैसी फसलें उगाई गई थीं। पुलिस ने तीन एकड़ में फैले इस गुप्त खेत से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया। अभी भी सांगवी पुलिस गांजे की गिनती कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें
90 करोड़ की GST चोरी: फर्जी कंपनियों का खेल उजागर!
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं
दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल की हार पर भावुक हुए अन्ना हजारे, नाराजगी जाहिर की
मध्य प्रदेश की सीमा से महज 500 मीटर दूर थी अवैध खेती
सांगवी पुलिस ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश की सीमा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर की, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित अवैध ड्रग रैकेट हो सकता है। पुलिस इस मामले में संबंधित आरोपियों और अन्य संभावित कनेक्शनों की जांच कर रही है।
यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हैं और इसमें कौन-कौन शामिल है।















Leave a Reply