NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सैफ अली खान ने खुद को ठहराया हमले का जिम्मेदार, बोले- ‘मैंने ही दरवाजा बंद नहीं किया था’

सैफ अली खान ने खुद को ठहराया हमले का जिम्मेदार, बोले- 'मैंने ही दरवाजा बंद नहीं किया था'

मुंबई, 10 फरवरी (हिं.स.)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ दिनों पहले एक जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इस हमले के बाद उनके परिवार और उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ड्राइवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब पहली बार सैफ अली खान ने खुद इस घटना के बारे में खुलकर बात की और कहा कि ‘मेरे ऊपर हुए हमले के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।’

कैसे हुआ हमला?

सैफ अली खान ने बताया कि घटना की रात करीना डिनर के लिए बाहर गई हुई थीं और वह घर पर ही रुके थे। जब करीना वापस आईं, तो दोनों कुछ देर बातचीत के बाद सोने चले गए। रात करीब 2 बजे घर की मेड घबराई हुई आई और बताया कि ‘कोई घर में घुस आया है, जेह के कमरे में एक आदमी है, जिसके हाथ में चाकू है और वह पैसों की मांग कर रहा है।’

हमलावर से भिड़े सैफ

सैफ अली खान ने आगे कहा, ‘मैं डरते हुए जेह के कमरे में गया, तो देखा कि एक व्यक्ति उसके बेड पर बैठा था। उसके हाथों में दो छड़ियां थीं, जो असल में एक्सॉ ब्लेड थे। उसके दोनों हाथों में चाकू थे और उसने मास्क पहना हुआ था। मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैं सीधे जाकर उस पर झपट पड़ा। मैंने उसे जमीन पर गिराया और फिर हमारे बीच हाथापाई शुरू हो गई।’

‘वह मुझ पर लगातार वार कर रहा था, लेकिन मुझे ज्यादा दर्द महसूस नहीं हुआ, क्योंकि मैं शॉक और एड्रेनालाईन की स्थिति में था। लेकिन जब उसने मेरी गर्दन पर वार करना शुरू किया, तो मैंने अपने हाथ से उसे रोकने की कोशिश की। मेरी हथेली, कलाई और हाथ पर गहरे जख्म हो गए।’

सैफ ने कहा कि ‘हमलावर ने दोनों हाथों में चाकू पकड़ रखे थे और वह कुर्ता-पायजामा पहने नंगे पांव था। उसे रोकना मुश्किल हो गया था और मैं सिर्फ यही प्रार्थना कर रहा था कि कोई उसे मुझसे दूर करे।’

सैफ अली खान ने कहा- ‘मैं खुद जिम्मेदार हूं’

इस पूरे मामले पर सैफ अली खान ने कहा, ‘मेरे ऊपर हुए इस हमले के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मैंने अपने घर का दरवाजा अच्छी तरह बंद नहीं किया था। मैं न तो सोसाइटी को दोष दूंगा, न ही पुलिस को। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा। लेकिन जब तैमूर ने कहा कि शायद चोर भूखा होगा, उसे माफ कर दो, तो मैंने भी उसे माफ कर दिया।’

फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की प्रमोशन में व्यस्त सैफ

इस हमले के बावजूद सैफ अली खान अपने आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें हाथ पर प्लास्टर और गले पर पट्टी के साथ स्पॉट किया गया।

read also

गोंदिया: अज्ञात महिला की अर्धनग्न अवस्था में अधजली लाश मिली

नांदेड़ फायरिंग: दिनदहाड़े गोलीबारी, रिंदा से कनेक्शन की संभावना, एक की मौत

रायगढ़ में शिवसेना (शिंदे गुट) को बड़ा झटका, प्रकाश देसाई ने बीजेपी का दामन थामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *