Rep : Naresh Sahare Date : 13.02.2025
गढचिरौली (महाराष्ट्र)
कल और एक पुलिस जवान की रोड ओपनिंग के दौरान हुई मौत
एक तरफ शहीद महेश नागुलवार की अंतिम संस्कार और दूसरी तरफ रोड ओपनिंग करते समय घटी दूसरी घटना
यह घटना कल शाम करीब 7 बजे पुलिस जवान/3811 रविश मधुमटके, उम्र 34 वर्ष, विशेष कार्रवाई बल/एसएजी गढ़चिरौली में कार्यरत के साथ घटी।
वह अपनी टीम के साथ कियार से अलापल्ली मार्ग पर सड़क ओपनिंग के अभियान में पुलिस जवान मधुमटके निकले थे। इस बीच, पुलिस स्टेशन से 5 कि.मी. चलने के बाद, उन्होंने अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की और उन्हें तुरंत भामरागढ़ के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र/आरएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टरों ने प्रारंभिक राय व्यक्त की है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। उनका अंतिम संस्कार आज गढ़चिरौली में होगा।
एक तरफ भामरागढ़ के फूलनार जंगल में हुई मुठभेड़ में महेश नागुलवार की गोली लगने से शहीद हो गए थे। और 12 फरवरी 2025 को उनकी अंतिम संस्कार हो रही थी इसी बीच भामरागढ़ तहसील में ही यह घटना घटी
read also
मौनी अमावस्या की घटनाओं से घबराया प्रशासन अब माघी पूर्णिमा पर हाई अलर्ट
गढ़चिरौली: नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान महेश नागुलवार को नम आंखों से अंतिम विदाई















Leave a Reply