बुलढाणा:
बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाळ को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हर्षवर्धन सपकाळ को राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के प्रभारी के रूप में काम किया है। वर्तमान में, वह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने हर्षवर्धन सपकाळ की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया, जिसके बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। समर्थकों ने खुशी में जश्न और जल्लोष मनाया।
हर्षवर्धन सपकाळ की राजनीतिक यात्रा:
- बुलढाणा जिले के देऊलगाट से दो बार जिला परिषद सदस्य
- बुलढाणा जिला परिषद के अध्यक्ष
- 2014 में बुलढाणा विधानसभा से विधायक चुने गए
- 2019 में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा
हर्षवर्धन सपकाळ की इस नियुक्ति को महाराष्ट्र कांग्रेस में नए बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वह अपने नेतृत्व क्षमता से पार्टी को कैसे आगे बढ़ाते हैं।
Also Read
अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से अहम मुलाकात आज
नया आयकर विधेयक 2025: करदाताओं के लिए क्या बदलेगा?
चंद्रपूर जिल्हा मध्यवर्ती बँक पर साइबर ठगों का बड़ा हमला, 3.70 करोड़ की ठगी











Leave a Reply