प्रयागराज, 15 फरवरी (हिं.स.) – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार तड़के करीब 2 बजे बोलेरो और निजी बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु महाकुंभ मेले के लिए त्रिवेणी संगम में स्नान कर बोलेरो से लौट रहे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के राजगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक निजी बस प्रयागराज की ओर जा रही थी। रात करीब 2 बजे, बस और बोलेरो में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
राहत एवं बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
read also
देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार विशेष कानून बनाएगी – सुनील तटकरे
अचानक बंद हुए बैंक के कारण ग्राहकों में खलबली।
वैलेंटाइन डे पर युवती पर एसिड अटैक,
Connect youtube channel















Leave a Reply