Encounter between police and naxals, 5 gunned down, one commando injured
गढ़चिरौली पुलिस की ओर से लगातार सर्चिंग अभियान जारी
कोपर्शि जंगल इलाके में नक्सलियों को चिन्हित किया गया
एक जवान भी घायल होने की जानकारी

महाराष्ट्र में विधानसभा के मद्देनजर नक्सलियों की ओर से कुछ बड़ा हमला करने के इनपुट के बाद गढ़चिरौली पुलिस की ओर से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच आज गढ़चिरौली पुलिस के C-60 टीम को मिली पुख्ता जानकारी के बाद यहां के भामरागढ़ तहसील के कोपर्शि जंगल इलाके में नक्सलियों को चिन्हित किया गया, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे अब तक 5 माओवादी मारे जाने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है, वही इस एनकाउंटर में सुरक्षा बल का एक जवान भी घायल होने की जानकारी है।
नक्सलियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई थी
इस मुठभेड़ में गढ़चिरौली पुलिस की C-60 बटालियन के 22 टीमो के साथ CRPF की 2 बटालियन जैसे ही जंगल मे दाखिल हुए उसी तेजी के साथ नक्सलियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसे देखते हुए सुरक्षा बल ने भी फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया, जिसमे कुल 5 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी है, जंगल इलाके में अभीभी सर्च अभियान सुरक्षा बलों द्वारा किया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करने की कवायद की जा रही है।
नक्सली दंपती ने किया था आत्मसमर्पण
दो दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आठ लाख के इनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। दंपती की पहचान असिन राजाराम कुमार (37) उर्फ अनिल और उसकी पत्नी अंजू सुल्या जले (28) उर्फ सोनिया के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया कि कुमार ओडिशा में माओवादियों की प्रेस टीम का एरिया कमेटी सदस्य था। वह हरियाणा के नरवाना का रहने वाला था और हिमाचल में शिमला के पास एक इलाके में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था।
कुछ दिन पहले हथियारों का जखीरा पकड़ा था
विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में 30 नक्सली मारे गये थे। 18 अक्तूबर को झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का जखीरा पकड़ा था। इसमें एके-47, एसएलआर, इंसास समेत कई हथियारों के कारतूस शामिल थे।











Leave a Reply