NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

धुले: हाईवे पर कागज की तरह जल गई लग्जरी बस, देखें वीडियो

धुले: कागज की तरह हाईवे पर जल गई लग्जरी बस, देखें वीडियो

By पवन मराठे, Newsfirst24.in

Published: February 19, 2025, 12:50 PM

धुले। धुले जिले के सोनगिर-दोंडाईचा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब अकोला से शहादा जा रही एक लग्जरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। डांगुर्नी गांव के पास हुई इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

यह खबर भी पढ़ें

maharashtra politics :फडणवीस-शिंदे के बीच टकराव चरम पर , एक-दूसरे का सामना करने तक से भी बच रहे हैं

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवालों में शामिल

प्रहार ने प्रशासन की लापरवाही पर तोड़ा ताला, बंद शौचालय का अनोखे अंदाज में किया उद्घाटन

बस पूरी तरह जल गई, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

धुले: कागज की तरह हाईवे पर जल गई लग्जरी बस, देखें वीडियोसुबह के समय जब बस हाईवे से गुजर रही थी, तभी उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

यातायात बाधित, कारण अज्ञात

इस हादसे के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *