NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अंधेरी रेलवे स्टेशन पर भगवान बन सुरक्षाकर्मियों ने यात्री की जान बचाई, देखें वीडियो

अंधेरी रेलवे स्टेशन पर भगवान बन सुरक्षाकर्मियों ने यात्री की जान बची

By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in

Published: February 20, 2025, 02:53 PM

मुंबई | मुंबई की लोकल ट्रेनें यहां के लाखों यात्रियों की जीवनरेखा मानी जाती हैं, लेकिन भीड़भाड़ और जल्दबाजी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री बड़ा हादसे का शिकार होते-होते बच गया।

ट्रेन से गिरा यात्री, पटरी पर गिरने की कगार पर था

अंधेरी रेलवे स्टेशन पर भगवान बन सुरक्षाकर्मियों ने यात्री की जान बचीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरी से चर्चगेट जाने वाली लोकल ट्रेन स्टेशन से रवाना होते ही एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही वह प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच फंसने वाला था, जिससे उसकी जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

एमएसएफ स्टाफ की तत्परता ने बचाई जान

घटना के समय स्टेशन पर तैनात महाराष्ट्र सुरक्षा बल (MSF) के जवान हनुमंत शिंदे और संदीप मराठे ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए यात्री को तेज़ी से पकड़कर बाहर की ओर खींच लिया। यदि कुछ सेकंड की भी देर हो जाती, तो यात्री ट्रेन के नीचे आ सकता था और एक बड़ा हादसा हो सकता था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज और अन्य यात्रियों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता और बहादुरी साफ देखी जा सकती है। आम लोगों ने उनकी इस तत्परता की सराहना की है और रेलवे प्रशासन से उन्हें सम्मानित करने की मांग की है।

यात्रियों के लिए सतर्कता जरूरी

रेलवे प्रशासन की ओर से बार-बार यात्रियों से अपील की जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें और सफर के दौरान दरवाजे पर खड़े होने से बचें। लेकिन कई लोग लापरवाही बरतते हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

यह खबर भी पढ़ें

Inside story Delhi CM: आखिर रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया CM, ऐसे बनी रणनीति

Rekha Gupta Delhi CM: PM की राय से दिल्ली की CM बनी रेखा गुप्ता, 27 साल बाद बीजेपी की वापसी

maharashtra politics :फडणवीस-शिंदे के बीच टकराव चरम पर , एक-दूसरे का सामना करने तक से भी बच रहे हैं

रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया

रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। साथ ही, यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *