NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

BSNL के टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज

BSNL के टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज

By कैलाश सुगंध, Newsfirst24.in

Published: February 20, 2025, 04:09 PM

नागपुर | शहर में टेंडर दिलाने के झांसेBSNL के टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज में लाखों रुपए गंवाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए सिविल ठेकेदार स्वप्निल मोरेश्वर जांगडे (36) ने आरोपी ठेकेदार विजय मधुकर मेश्राम के खिलाफ पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बीएसएनएल टावर का टेंडर दिलाने का झांसा

मोतीबाग निवासी स्वप्निल एलियन इंफ्रावेनर्स कंपनी के मालिक हैं। कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात महालक्ष्मी इंफ्राटेक कंपनी के संचालक विजय मधुकर मेश्राम से हुई। बातचीत के दौरान विजय ने बताया कि उसे बीएसएनएल के 100 टावर लगाने का ठेका मिला है और वह स्वप्निल को इन टावरों के फाउंडेशन निर्माण का टेंडर दिला सकता है।

नेताओं और अधिकारियों से पहचान का दावा

विजय ने दावा किया कि उसकी नेताओं और विभागीय अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है और वह टेंडर सुनिश्चित कर सकता है, लेकिन इसके लिए करीब 20 लाख रुपए खर्च करने होंगे। करोड़ों रुपए के टेंडर का लालच देकर उसने स्वप्निल से रकम ऐंठना शुरू कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में महंगा सफर: एसटी बस किराया 15% बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

अंधेरी रेलवे स्टेशन पर भगवान बन सुरक्षाकर्मियों ने यात्री की जान बचाई, देखें वीडियो

Inside story Delhi CM: आखिर रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया CM, ऐसे बनी रणनीति

33.94 लाख रुपए का नुकसान

BSNL के टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज1 अक्टूबर 2023 से 23 दिसंबर 2024 के बीच स्वप्निल ने विजय के खाते में 20 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद निर्माण कार्य और ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर अतिरिक्त 13.94 लाख रुपए दिए गए। इस तरह कुल 33.94 लाख रुपए विजय को सौंपे गए।

पैसे लिए, लेकिन टेंडर नहीं मिला

लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद स्वप्निल को टेंडर नहीं मिला। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो विजय टालमटोल करने लगा। काफी इंतजार के बाद स्वप्निल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में ठगी की पुष्टि, आरोपी पर मामला दर्ज

पुलिस ने जांच के दौरान घटना की पुष्टि होने के बाद विजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल रहा है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *