NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बिजली मीटर में खराबी बताकर कनेक्शन काटा, फिर ₹2000 घूस लेकर पोल से डायरेक्ट जोड़ दिया

बिजली मीटर में खराबी बताकर कनेक्शन काटा, फिर ₹2000 घूस लेकर पोल से डायरेक्ट जोड़ दिया

गोंदिया में बिजली चोरी को बढ़ावा देने वाले एक कर्मचारी को भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग (ACB) ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

By रवि आर्य, Newsfirst24.in

Published: February 21, 2025, 01:29 PM

बिजली मीटर में खराबी बताकर कनेक्शन काटा, फिर ₹2000 घूस लेकर पोल से डायरेक्ट जोड़ दियागोंदिया। गोंदिया जिले में एक किसान के खेत में लगे बिजली मीटर को खराब बताकर बिजली कनेक्शन काट दिया गया। बाद में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने किसान से कहा कि वह पोल से डायरेक्ट कनेक्शन जोड़ सकता है, लेकिन इसके बदले ₹2000 देने होंगे। साथ ही, यह भरोसा भी दिया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

ACB ने बिछाया जाल

किसान ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत ACB से की। योजना के तहत जब कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, तभी ACB की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

यह खबर भी पढ़ें

BSNL के टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र में महंगा सफर: एसटी बस किराया 15% बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

बिजली चोरी में कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर

बिजली मीटर में खराबी बताकर कनेक्शन काटा, फिर ₹2000 घूस लेकर पोल से डायरेक्ट जोड़ दियाबिजली चोरी से गोंदिया जिले में हर महीने विद्युत वितरण कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। अब यह भी सामने आया है कि कुछ कर्मचारी खुद इस गैरकानूनी गतिविधि को बढ़ावा दे रहे हैं।

क्या होगी कार्रवाई?

ACB ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले में भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *